छत्तीसगढ़
Bilaspur: सस्ते में तेल, चावल और शक्कर देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चढ़े हत्थे
बिलासपुर। प्रार्थी सागर यादव निवासी पुराना पावर हाउस चौक तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. द्वारा दिनांक 18.03.2023 को आरोपी सुमित कश्यप ,तुलसी कश्यप एवं एक अन्य साथी के विरूद्ध सस्ते में तेल, चावल और शक्कर दिलाने के नाम पर नगद 5000 रू लेकर धोखाधडी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 154 / 2023 धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया ।
इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर लगातार पता तलाश आरोपी सुमित कश्यप तुलसी कश्यप और अजय कश्यप को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये तथा ठगी गई रकम 5000 रूपये में से 3500 रूपये खर्च करना बताये आरोपियों के कब्जे से ठगी गई शेष रकम 1500 रूपये जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों को गिरफतार किया गया है जिन्हे न्यायालय पेश किया जावेगा। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव एवम उनकी टीम ,सउनि भरतलाल राठौर , आरक्षक धीरेंद्र सिंह , उदय पाटले की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपीः-
1. सुमित कश्यप पिता चोलराम कश्यप उम्र 29 साल साकिन यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.
2. अजय कश्यप पिता स्व. विरेन्द्र कश्यप उम्र 24 साल साकिन गोडपारा तिफरा
3. तुलसी कश्यप पिता केशव कश्यप उम्र 36 साल साकिन मनु पान ठेला के पास काली मंदिर थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized7 hours ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
