Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना तारबहार जिला बिलासपुर की कार्यवाही, सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर पहचान

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत चोरी के अपराध में कार्यवाही की गयी।

मामले का संक्षिप्व विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रितेश सिंह ठाकुर चौहनबाड़ा विद्यानगर थाना उपस्थित होकर दिनांक 20-3-23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिविल वर्क ठेकेदार है। नगर निगम के अंतर्गत नाली, CC रोड एवं बिल्डिंग बनाने कार्य करता है । विद्या नगर घर के सामने नाली CC रोड आदि बनाने के लिए लोहे का एंगल फ्रेम रोड सेंट्रिंग प्लेट आदि समान को रखता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 39 पुलिस कर्मियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित

बिलासपुर पुलिस के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवाने की पहल पहल पर कुछ दिन पहले ही घर के आस-पास बाहर के क्षेत्रों को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाया था ।

उसका लोहे का सामान कम दिखाई देने लगा तो cctv कैमरा फुटेज देखने पर दिनांक 17-3-23 की रात्रि 3-4 बजे 3 व्यक्ति समान को चोरी कर ले जाते दिखे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज को सभी मुखबिरों को दिखाया गया । हुलिया, चलने का तरीका, हाइट और कपड़ों को पहचानते हुए मुखबिरों ने उमेश घोरे के बारे में बताया । संदेहि उमेश घोरे को पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन में लिया गया। जो बताया कि वह कबाड़ी खरीदी बिक्री काम करता है, अपने 2 अन्य साथी के साथ 3-4 दिन पहले चौहान बाड़ा विद्यानगर से लोहे का सामान चुराया और बेचने हेतु छिपा के रखा है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन करेंगे लोकार्पण, लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु जानेंगे भगवान श्री राम के वनवास की कहानियां


आरोपी के कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद की गई और जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 21-3-23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उसके साथियों की पता तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : BJYM के मंडल अध्यक्ष पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति हेतु 30 नवम्बर तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त डॉ.अलंग ने किया ध्वजारोहण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending