छत्तीसगढ़
बिल्हा पुलिस के द्वारा हत्या के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बिलासपुर। दिनांक 27.01.2023 को प्रार्थी देवधर कुमार ध्रुव पिता शंकरलाल ध्रुव उम्र 25 साल निवासी अमलडीहा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.01.2023 के यह अपने गांव के साथियो के साथ माघ पुन्नी का मेला देखने ग्राम रामपुर चौकी करही थाना बलौदा बाजार गया था करीब शाम 06.00 बजे मेला में सिगरेट का धुआ उडाने के नाम से मोहतरा के मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा व अन्य लोग गांव अमलडीहा के सोनू शर्मा, नारायण यादव व राकेश ध्रुव के साथ मारपीट किये थे उसी बात को लेकर मोहतरा के मंगेश क्षत्री , मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा व उसके अन्य साथी उत्तेजित होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए फिर से ग्राम अमलडीहा में राकेश ध्रुव के उपर हाथ मुक्का, पत्थर और ईट से ताबडतोड वार कर मारपीट किये।
लडाई झगडा को मैं भी छुडाने गया तो मेरे साथ भी मारपीट किये है। मारपीट से राकेश ध्रुव लहू लूहान होकर घटना स्थल पर गिर गया जिसे ईलाज हेतु न्युरो साह अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत राकेश ध्रुव पिता स्व ललीत उम्र 25 साल निवासी अमलडीहा का ईलाज दौरान डी.के.एस अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो गया जिस पर प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडा गया मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई जो आरोपी 1. मंगेश क्षत्रिय (बरगाह) पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 24 साल 2. मनहरण यादव पिता स्व लच्छीराम यादव उम्र 24 साल 3.रोशन कुमार बरगाह पिता रामअवतार बरगाह उम्र 23 साल 4. राहूल निषाद पिता बीरबल निषाद उम्र 21 साल 5. प्रमोद कुमार ध्रुव पिता ज्ञान सिंह ध्रुव उम्र 21 साल 6. विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 साल सभी साकिनान ग्राम मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0 को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो सभी उक्त घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये हाथ मुक्का, पत्थर, ईंट से मारपीट करना बताये जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे सउनि धर्मेंद्र यादव, प्र आर खेम सिंह श्याम, आरक्षक – संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, मनीष सिंह, सतीश साहू, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, म.आर. बृंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized9 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
