Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : इंडोर स्टेडियम में 9 अप्रैल से होगी श्रीमद भागवत कथा

Published

on

रायपुर। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय संत रमेशभाई ओझा का श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ का एक पवित्र उद्देश्य है।रायपुर शहर में निवासरत परिवारों, हमारे पूर्वजों ने एक स्वप्न देखा था कि रायपुर में एक गुजरात भवन एवं सर्व सुविधायुक्त अतिथिगृह बने। हमारे पूर्वजों ने श्री गुजराती समाज की स्थापना 1978 में की थी और वर्तमान समय में एक अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त भवन व अतिथिगृह की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी संकल्प के साथ श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ करने का निर्णय लिया गया है। संकल्प है कि जल्द ही भवन एवं गुजराती अतिथिगृह का निर्माण प्रारंभ हो। गुजराती समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन भी सौंपा है। कथा के मुख्य यजमान पुरोहित परिवार, संयोजक नितिन भाई धोलकिया, आयोजक गुजराती समाज अध्यक्ष प्रकाश बारमेड़ा व युवा अध्यक्ष यश पुरोहित हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा किया गया जैन प्रीमियर लीग का आयोजन

9 से 15 अप्रैल तक 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा

9 से 15 अप्रैल 2023 तक रमेश भाई ओझा का 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में समस्त गुजराती समाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन पांच से छह हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगी। वहीं 9 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे इंडोर स्टेडियम से शोभायात्रा निकलेगी। अंतिम दिन महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। कथा सुनने निशुल्क पास की व्यवस्था की गई है, जो कि काउंटर पर मिलेंगे। कथा का लाइव प्रसारण संस्कार टीवी एवं सांदीपनि टीवी पर हर दिन किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्टाफ नर्स ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण ध्यान दें: आज से 7 दिनों तक 6 घंटे नहीं होगा ट्रेनों का रिजर्वेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महिलाओ की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बार का संचालन करने वाले संचालक व मैनेजमेंट पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending