Connect with us

क्राइम

बिल्हा पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 28.04.2022 को प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी पति रविशंकर उम्र 26 साल निवासी सम्बलपुरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 28.04.2022 के रात्रि 9.00 बजे यह अपने घर के सामने खड़ी थी तभी पड़ोसी नोहर डहरिया, सुनीता डहरिया, राजा डहरिया, व नोहर डहरिया की बहन के द्वारा पुरानी रंजिश व मेरे बच्चे से मारपीट किये हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान दिनांक 30.04.2022 को सूचना मिला कि प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी जो 06 माह की गर्भ से थी आरोपियों के द्वारा मारपीट करने से दिनांक 29.04.2022 को गर्भपात हो गया है।

यह भी पढ़ें   JCCJ जल्द ही किसी पार्टी में हो सकती है विलय

प्रकरण में गर्भस्थ शिशु का गर्भपात से मृत्यु होने पर धारा 316 भादवि पृथक से जोड़ी गई। प्रकरण में पूर्व में आरोपीया सुनिता डहरिया व नोहर डहरिया की बहन को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण के अन्य आरेापी नोहर डहरिया एवं साहेबदास उर्फ राजा डहरिया कायमी दिनांक से लगातार फरार थे मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जो दोनों फरार आरोपी 1. नोहर प्रसाद डहरीया पिता संतोष उम्र 33 साल 2.साहेबदास डहरीया पिता संतोष उम्र 22 साल साकिनान ग्राम संबलपुरी थाना बिल्हा जिला-बिलासपुर को रायपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर आरेापियों को घेराबंदी कर दिनांक 26/03/2023 को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें   जान की परवाह किये बगैर पुलिस ने निभायी फ्रंटलाईन वारियर की भूमिका : डीजीपी अवस्थी

आरोपियों को मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर उक्त घटना दिनांक को अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये हाथ मुक्का, लाठी, डण्डा ,रॉड से मारपीट करना बताये जिस पर आरोपियों को आज दिनांक 26/03/2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे सउनि धर्मेंद्र यादव, प्र आर-खेम सिंह श्याम, बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक - संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, म. आर बृंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   मध्यप्रदेश का गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया, 87 किलो गांजा बरामद

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुना आम जनता की समस्या, दिए सुझाव

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending