Connect with us

छत्तीसगढ़

मुक्तिधाम सरकंडा के पास स्थित नाले से आईपैड, पेन एवं अन्य सामान जप्त

Published

on

बिलासपुर| दिनांक 2/8/ 2023 को प्रार्थी डॉक्टर सोमेंद्र सिंह ठाकुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की साम 4:30 बजे बिलासा ब्लड बैंक सिम्स के सामने अपनी कार को खड़ी करके ब्लड बैंक के अंदर चला गया और वापस करीब 5:30 बजे आया तो देखा कि उसकी होंडा wrv कार में रखें उसके बैग एवं पैसे को कोई चोरी कर लिया है जिसमें 85000 रुपए नगद एवं एक नग आईपैड , पेन एवं चार्जर जुमला कीमत 1,29000 रुपए एवं स्टील का पानी बॉटल एक नग रखा हुआ था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया था जिन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर को पकड़ने हेतु कड़े निर्देश दिए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर) राजेंद्र जयसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा टीम का गठन किया गया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया जिसमें एक संदेही व्यक्ति कार के आसपास देखा गया जिसे सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया चोरी किए बैग को सरकंडा मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में फेंकना बताया एवं जो पैसे पॉलीथिन में थे उन्हें अपने पास छुपा कर रखना बताया तथा जो पैसे बैग में थे वह बैक के साथ फेंकना बताया नाले का तलाश करने पर बैग 100 मीटर आगे जाकर नाले में फंसा हुआ बरामद किया गया जिसका चैन खुला हुआ था आईपैड,पेन, एवं पानी की बॉटल बरामद की गई घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG10-AS-6594 जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया|

यह भी पढ़ें   अविश्वास प्रस्ताव : सरकार बदलते ही बदले पार्षद, यहां भी बदल दिए गए नगर पंचायत अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : शराब बेचने वाले आरोपियों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धनश्री के डांस को चोरी-छिपे देखते रहे युजवेंद्र चहल, वायरल वीडियो देख लोगों ने कही मजेदार बातें
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending