Connect with us

छत्तीसगढ़

अविश्वास प्रस्ताव : सरकार बदलते ही बदले पार्षद, यहां भी बदल दिए गए नगर पंचायत अध्यक्ष

Published

on

प्रदेश में सरकार बदलने का असर अब नगर पंचायतों में भी देखने को मिल रहा है। सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाकर अध्यक्ष पद को लेकर वोटिंग हुई और बीजेपी प्रत्याशी नए अध्यक्ष बने।

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही अब नगर पंचायतों में भी लगातार अध्यक्ष बदल रहे हैं। कई जिलों में अध्यक्ष बदले जाने के बाद सोमवार को सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर आज मतदान हुआ जिसमें बीजेपी समर्पित पुष्पा सिंह महज एक वोट से जीतकर अध्यक्ष बनी।

यह भी पढ़ें   Kangana Ranaut On Beef Eating: बीफ खाने के आरोपों पर कंगना का पलटवार, कहा-अफवाह फैलाने से छवि खराब नहीं होगी...मुझे हिंदू होने पर गर्व

दरसअल, बीते दिनों जनपद सदस्यों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष जगलाल देहाती के खिलाफ अविश्वास लाकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। आज जनपद पंचायत परिसर में हुए अध्यक्ष के लिए वोटिंग में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज एक वोट से हरा कर चुनाव जीता। प्रेम नगर के विधायक फूलन सिंह मरावी ने चुनाव की कमान अपने हाथों में रखा था। विधानसभा सत्र को छोड़कर सूरजपुर पहुंचे भूलन सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिले के सबसे बड़े जनपद में अध्यक्ष कुर्सी में बैठा दिया।

मेरावी बोले- अन्य जनपदों में भी बनाएंगे अध्यक्ष

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया, भाजपा के पक्ष में कितने के इलेक्टोरल बॉन्ड हुए जारी

वोटिंग को लेकर प्रेम नगर के विधायक फूलन सिंह मरावी ने कहा कि, विकास के हर प्रयास किए जाएंगे और कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि, आगे और भी जनपदों में सदस्यों से बात कर के अपने अध्यक्ष बनाएंगे। वहीं नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि, सभी सदस्यों से मिलकर और उनकी सहमति पर विकास के कार्य किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: शराबियों के लिए खुशखबरी, 26 मई यानी कल से खुलेंगीं शराब दुकानें; पढ़ें सरकारी आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: शराबियों के लिए खुशखबरी, 26 मई यानी कल से खुलेंगीं शराब दुकानें; पढ़ें सरकारी आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों के लिए रविवार को भी लगेंगी क्लासेस, सोमवार से खुल जाएंगे सभी स्कूल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending