कोरबा
ABVP के 73वें स्थापना दिवस पर कोरबा में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर, नवीन कार्यकारिणी गठित की गई
कोरबा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी स्कूल में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर अभाविप के पदाधिकारी व सदस्यों ने विद्या की देवी मां शारदे व हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाए। अभाविप व आमंत्रित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी गठित की गई|

मुख्यतिथी के तौर पर अशोक तिवारी थे| निर्वाचन अधिकारी कृष्णाकांत गुप्ता के उपस्थिति में अभाविप नवीन नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सर नगर मंत्री अभिषेक तिवारी बनाए गए। नवीन कार्यकारणी की घोषणा अभाविप कोरबा के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। नगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया की विद्यार्थी परिषद संगठन नहीं बालकिन एक परिवार है जो हम सब को एक दूसरे से जोड़ कर रखता है , और हम अपने दायित्व को निस्वार्थ भाव से निभायेगे । कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल से कोसाबाड़ी होते हुए सुभाष चौक तक रैली निकली गई । सुभाष चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा 73 बैलन हवा में छोड़े गए ।इस अवसर पर श्याम ध्रुव , मोंटी पटेल मनीष यादव विवेक राजवाड़े स्वाति राजवाड़े समेत अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद थे|
कोरबा
ई.वी.पी.जी. कॉलेज कोरबा में जनभागीदारी शिक्षक नियुक्ति की मांग पर भूगोल विभाग के छात्रों का आवेदन

कोरबा जिले के प्रतिष्ठित ई.वी.पी.जी. कॉलेज में भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने शिक्षक नियुक्ति और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्राचार्या के समक्ष आवेदन दिया है। छात्रों का कहना है कि विभाग में केवल दो शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें एक विभागाध्यक्ष और एक अतिथि शिक्षिका नियुक्त हैं। पहले, विभाग में जनभागीदारी शुल्क के माध्यम से एक जनभागीदारी शिक्षक भी नियुक्त किया जाता था, जिससे शैक्षणिक जरूरतें पूरी होती थीं।
हालांकि, नए प्राचार्या के आने के बाद से इस व्यवस्था में अनियमितता देखी जा रही है, और सत्र 2024-25 में अभी तक किसी भी जनभागीदारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे शिक्षण का स्तर प्रभावित हो रहा है। 5 नवंबर 2024 को भूगोल विभाग के छात्रों ने प्राचार्या से 7 दिनों के भीतर जनभागीदारी शिक्षक की नियुक्ति का आग्रह किया और किसी अड़चन के लिए उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि नियुक्ति में कोई समस्या है, तो वे इसे रायपुर उच्च शिक्षा आयुक्त के पास ले जाकर समाधान मांग सकते हैं।
विद्यार्थियों ने पूर्व में भी विभागाध्यक्ष के माध्यम से प्राचार्या से अनुरोध किया था, लेकिन उस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। छात्रों का कहना है कि जनभागीदारी शिक्षक की अनुपस्थिति से शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्होंने अब यह कदम उठाया है।
कोरबा
प्रधानमंत्री 26 फरवरी को लगभग रु. 41,000 करोड़ की 2000 से अधिक रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुपये 19,000 करोड़ से अधिक की लागत से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री देशभर में लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री जी छतीसगढ़ राज्य में लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों का शिलान्यास तथा 83 रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने लगातार रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है । इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप मेंप्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे । 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए 'शहर के केंद्र'के रूप में कार्य करेंगे । इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी । इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी,बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं । साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा । इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा ।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे । ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं । लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है । इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी औररेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा ।
इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा छतीसगढ़ राज्य में लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास तथा रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जा रहा है । इसके तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों तथा 83 रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा । माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनो के शिलान्यास के लिए शामिल 17 स्टेशनों में कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है ।
कोरबा
सलमा के बाद अब असीमा… Korba में एक और Love Story के दर्दनाक अंत की खौफनाक कहानी
अपराध की दुनिया से आए दिन ऐसे मामले आते रहते हैं, जो लोगों को झकझोर कर रख देते हैं. कुछ मामलों में पुलिस और हत्यारे के बीच कई साल तक आंख मिचौली का खेल… चलता रहता है. पुलिस के इर्द-गिर्द होकर भी कातिल गिरफ्त से दूर होता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से कोरबा थाना क्षेत्र से आया है
छत्तीसगढ़ में सलमा सुल्ताना की तरह एक और लव स्टोरी के दर्दनाक अंत की खौफनाक कहानी सामने आई है. तीन साल पहले एक लड़की गायब होती है. इस पर परिवार शिकायत… दर्ज कराता है. मगर, बेटी का कोई पता नहीं चलता है. हत्यारा पुलिस के साथ 3 साल तक आंख मिचौली का खेल खेलता रहा. हालांकि, जब वो पकड़ में आया और सच कुबूला… तो लोग ही नहीं पुलिस भी हैरान रह गई.
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized22 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
