Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने 744 निराश्रित बुजुर्गों को दिया सहारा, कोरोना वायरस से बचाव के लिए वृद्धाश्रमों में कराया गया टीकाकरण

Published

on

रायपुर| परिवार और समाज से उपेक्षित बुजुर्गों की देखभाल, सुरक्षा और उन्हें सम्मान जनक पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग निरंतर काम कर रहा है। प्रदेश के 31 वृद्धाश्रमों में 744 बुजुर्गों को भोजन, आवास, स्वास्थ्य देख-भाल सहित मनोरंजन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया गया है। वर्तमान में वृद्धाश्रमों में भवन की क्षमता से कम बुजुर्ग ही निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ की संयुक्त परिवार परंपरा, पारिवारिक संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान के कारण वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की संख्या अधिक नहीं है।

यह भी पढ़ें   विदेशियों के साथ मिलकर बनाई 'ठग कंपनी', छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से ठगे 87 लाख


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 20 लाख 27 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं। निर्धन व निराश्रित बुजुर्गों को सहारा देने के लिए प्रदेश में 31 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 और स्वेच्छिक संस्थाओं द्वारा 9 वृद्धाश्रम संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्गों को वृद्धाश्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि किन्ही कारणों से भवन की क्षमता से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिक को प्रवेश की आवश्यकता होती है तो उन्हें अन्य वृद्धाश्रम में प्रवेश दिया जाता है।


राज्य सरकार का प्रयास रहता है कि बुजुर्ग अपने परिवार में सकुशल जीवन-यापन करें और उन्हें वृद्धाश्रम में रहने की आवश्यकता नहीं पड़े। समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण निर्मित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से निरंतर प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धान, चांवल, गेंहू और लौकी के बीज से बनी राखियां इस बार सजेंगी भाइयों की कलाई में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह ने अवैध नशे पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए तैयार रथ दंतेवाड़ा के लिए रवाना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending