Connect with us

छत्तीसगढ़

Twitter पर 4 दिन में ही फिर वापस आई चिड़िया, होम पेज से गायब हुआ Doge

Published

on

नईदिल्ली। हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने नीली चिड़िया को हटाकर उसकी जगह एक कुत्ते को बिठा दिया था लेकिन अब वो कुत्ता भी कहीं चला गया है. 4 दिन में ही Twitter पर फिर से चिड़िया वापस आ गई है, होम पेज से Doge गायब हो गया है. इस महीने की 4 तारिख को एलन मस्क ने ट्विटर से ब्लू बर्ड को हटा कर Doge को बिठा दिया था. ऐसे में डॉज डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का आइकन है और एलन मस्क डॉजकॉइन के सपोर्टर हैं.

ट्विटर से गायब हुआ कुत्ता
मस्क ने फरवरी के महीने में डॉज की एक फोटो शेयर करके उस पर लिखा था कि नया बॉस अद्भुत है. ऐसे में तब से संभावना थी कि ट्विटर पर कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. ऐसा हुआ भी जब ट्विटर से 4 दिन पहले चिड़िया को उठा कर Doge को बैठा दिया गया था. लेकिन आज फिर से ट्विटर पूराने जैसा दिख रहा है. अब ट्विटर पर फिर से चिड़िया लौट आई है.

ट्विटर से गायब कुत्ता है कौन?इस कुत्ते का नाम डॉज काबोसु है और ये जापान में रहता है. साल 2010 में इस कुत्ते के मालिक अत्सुको सातो ने इसकी फोटो अपने एक ब्लॉग में शेयर की थी. तब से ही मीमर्स द्वारा इस कुत्ते की फोटो का इस्तेमाल मीम्स में बिटकॉइन जैसी दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए किया जाने लगा था.

यह भी पढ़ें   अंकित कुमार गौड़ को मिला ग्लोबल मॉडल इंडिया फैशन इंक्लूसिविटी शो 2021 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एम्बेसडर का खिताब

बड़े पैमाने पर वेरिफाइड अकाउंट को किया अनफॉलो
हाल ही में ट्विटर ने जिन यूजर्स के पास चेकमार्क थे लेकिन वो ट्विटर ब्लू मेंबरशिप के लिए भुगतान नहीं कर रहे थे तो ट्विटर ने उन सभी यूजर्स को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है. ट्विटर अब नो वन को फॉलो करता है. ट्विटर ने लगभग 225,000 वेरिफाइड यूजर्स के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थाई जज नियुक्त किए गए जज दीपक तिवारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज बालोद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending