Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।


नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री बघेल को टेलीफोन पर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कल्याण दिव्यांग संघ रायपुर और जनमानव विकलांग संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इनमें सर्वश्री मोमेश वर्मा, घनश्याम साहू, सुरेखा सोनकर, राजेश वर्मा सहित अनेक दिव्यांग शामिल थे।
मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री को खुमरी और फूलों का हार पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और एक बालक अपने पिता के साथ भगवान शिव के भेष में बधाई देने पहुंचा।

यह भी पढ़ें   होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के परिणाम घोषित, डॉ.एकता चंद्राकर बनीं स्टेट टॉपर

मुख्यमंत्री को लड्डू से तौला गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से तौला गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापित प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइटों को इम्पैनलमेंट करने ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending