छत्तीसगढ़
रायगढ़: तीन गांवों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सर्वे पूरा
रायगढ़। 1 अप्रैल 2023 से चलाए जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से सर्वेक्षण का कार्य जिले में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के तीन गांवों में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें रायगढ़ विकासखंड का भेलवाटिकरा और घरघोड़ा विकासखंड के दो गांव ग्राम पंचायत नवागांव के तेंदूभांठा एवं ग्राम पंचायत भेंगारी के खोखरोआमा में सर्वे पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से किए गए सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि जिले में तीन गांवों में सर्वे पूर्ण हो चुका है। उन्होंने गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण होने पर प्रगणक, रोजगार सहायक, सरपंच, सुपरवाईजर को बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुसार 01 अप्रेल से पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण शुरू हो गया। जो 30 अप्रैल तक चलेगा। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रगणक घर-घर संपर्क कर जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। इसी क्रम में गत दिवस कलेक्टर श्री सिन्हा ने सर्वे का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने सर्वे दलों से कहा था कि आपको मिले गांवों के घर के हिसाब से प्रतिदिन का सर्वे का लक्ष्य तय करके उसे पूर्ण करें, जिससे काम व्यवस्थित हो सके। साथ ही सुपरवाईजर्स को लगातार फील्ड की मॉनिटरिंग करने को कहा था। जिसके परिणाम स्वरूप आज रायगढ़ एवं घरघोड़ा विकासखण्ड के तीन गांवों का सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है।
जिसमें जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवाटिकरा में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें 342 परिवार शामिल थे। इसी तरह घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवागांव के तेंदूभांठा में निवासरत 87 परिवार एवं ग्राम पंचायत भेंगारी में खोखरोआमा में निवासरत 37 परिवारों का भी सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized9 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
