छत्तीसगढ़
क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप का हुआ समापन
बिलासपुर | क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय अंपायर एवं स्कोरर वर्कशॉप जो कि दिनांक 16 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जिसमें लगभग 35 प्रतिभागी ने भाग लिया उसका समापन आज प्रेक्टिकल परीक्षा के पश्चात बहतराई इंडोर स्टेडियम में हुआ । इस चार दिवसीय अंपायर स्कोरर वर्कशॉप में बीसीसीआई क्वालिफाइड प्रशिक्षकों ने अंपायर एवं स्कोरिंग के विभिन्न विधाओं के बारे में बात की जैसे कि फॉलोऑन कब दिया जाता है एक बैट्समैन कितने प्रकार से आउट होते हैं किस प्रकार के सिग्नल अंपायर द्वारा दिए जाते हैं स्कोरिंग कितनी पद्धति से होते हैं एकदिवसीय मैचों में स्कोरिंग कैसे की जाती है ट्वेंटी-20 मैचों में स्कोरिंग कैसे की जाती है टेस्ट मैचों में स्कोरिंग कैसे की जाती है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब अंपायरिंग और स्कोरिंग दोनों चीजों में टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ते जा रहा है जिससे काम करने में काफी आसानी हो रही है और इसमें प्रशिक्षण देने के लिए बी ईसीआई से मान्यता प्राप्त क्वालिफाइड प्रशिक्षक गण जो कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से भी मान्यता प्राप्त है इस वर्कशॉप में शिरकत कर रहे थे ।
सीएससीएस के प्रशिक्षक विकास भट्ट, मनोज तिवारी एवम सचिन टांक ने प्रतिभागियों को अंपायरिंग एवं स्कोरिंग से संबंधित विभिन्न बारीकियां जिसका ध्यान क्रिकेट मैचों के संचालन में रखा जाना है के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया और बीसीसीआई के नियम एवं कानून के बारे में भी परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई ।
क्रिकेट संघ बिलासपुर का यह आयोजन जो कि किसी भी जिले के द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तत्वाधान में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर जिले एवं आसपास के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले रहे थे उक्त वर्कशॉप के अंत में प्रतिभागियों की परीक्षा भी ली गई एवं उनके परफारमेंस के बारे मैं जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी बांटे गए उनके परफॉमेंस के आधार पर भविष्य में उनको जिला स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा|
क्रिकेट का खेल जो की दिनों दिन लोकप्रिय होता जा रहा है और t 20 आने के पश्चात क्रिकेट के खेल में तेज़ी भी आ रही है ऐसे समय में अंपायरों एवं स्कोरर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है । प्रतिभागियों ने अपने फीडबैक में बताया कि वे वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन इतनी भारी जानकारियां उन्हें भी नहीं थी इस कार्यशाला के माध्यम से उनके ज्ञान में वृद्धि हुई है जिसका कि उपयोग वे आने वाले मैचों के दौरान कुशलता से कर सकेंगे जिससे कि क्रिकेट के स्तर में बढ़ोतरी होगी।
कार्यशाला के पश्चात पूरे परफॉर्मेंस के आधार पर वरीयता क्रम निकाला गया जिसमें प्रथम तीन नामों की घोषणा की गई जिसमें अंपायर के लिए सर्वप्रथम रिषभ सोनी, दूसरे स्थान पर अभिनव शर्मा एवं तीसरे स्थान पर विक्रांतसिंह ठाकुर के नाम की घोषणा की गई । वही स्कोरर के नामों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
उपरोक्त प्रतिभागियों के अलावा एक महिला प्रतिभागी को कुमारी सुजाता भगत, जगदीश प्रसाद यादव सौरव दुबे , मनीष सक्सेना, निश्चित शर्मा ,गुरमीत सिंह, सुदीप दत्ता, पीयूष वर्मा, अखिलेश यादव ,मिथिलेश चतुर्वेदी ,उमाशंकर लहरें, डॉक्टर देवर्षी चौबे,तिशुमचंद चौहान, तनिष्क सरोगी, गौतम कुमार श्रीवास, सिद्धांत घोष, किरण कुमार निषाद एवं स्कोरर में अजय विश्वकर्मा, अंकित केथवास, के मुरली, के शीनू, मोहम्मद ज़ाकिर ,दिवाकर के मुरली , मोईन मिर्ज़ा, आशुतोष दीक्षित , राजकुमार केवट की महिला प्रतिभागियों में कनचन धीरेही एवं कंचन अनंत है|
समापन समारोह में मुख्य रूप से श्री विकास भट्ट क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल मौजूद थे जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र और स्मारक चिन्ह भेंट किए ,पूरे कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव के द्वारा किया गयाl कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, रितेश शुक्ला , दिलीप सिंह शैलेश शैमुअल, अभिषेक सिंह, शेख शाहिद, रोहित ध्रुव एवं अन्य पदाधिकारी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे । उक्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized37 minutes ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
