छत्तीसगढ़
नवाचार: ऑनलाइन माध्यम से एक समय पर एक साथ वृक्षारोपण
बिलासपुर| युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा नवाचार करते हुए एक पहल किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर वरिष्ठ स्वयंसेवक सत्येंद्र साहू (राष्ट्रपति पुरस्कृत) एवं कौशल गजेन्द्र (राज्य स्तरीय पुरस्कृत) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ एक समय में ऑनलाइन माध्यम से नवाचार करते हुए वृक्षारोपण का कार्य किया गया । इस तरह का आयोजन राज्य में पहली बार है कि सभी स्वयंसेवक ज़ूम मीटिंग के माध्यम से लाइव होकर एक साथ एक समय पर, अपने अपने घर में पर्यावरण के संरक्षण के लिए पहल किए है। साथ ही रोपित पौधे के संरक्षण के लिए संकल्पित हुए तथा भविष्य में समय समय पर वृक्षारोपण करने के लिए शपथ लिए।
वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने बताया कि सामान्यतः वृक्षारोपण की जाती है तो एक पौधे के साथ 10 लोग खड़े होकर फोटो लेते हैं अर्थात एक पौधे को 10 लोग लगाते हैं या एक प्रकार से नकारात्मकता को दर्शाती है उसी परपेक्ष में हम एक बार दो एक व्यक्ति की संकल्पना को लेकर के यह प्रयास कर रहे हैं साथी इससे अन्य लोग भी जागरूक होंगे। चुंकि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज में जा करके अपनी सामाजिक क्रियाकलापों का निष्पादन करते हैं और ऐसे में अगर एक स्वयंसेवक जागरूक होकर या कार्य कर रहे तो निश्चित तौर पर वह समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने में सफल होंगे। इस कार्यक्रम के तकनीकी &संचालन राकेश साहू (राष्ट्रपति पुरस्कृत) द्वारा किया गया साथ ही वरिष्ठ स्वयंसेवक आकृति ताम्रकार , आर. सौजन्या, लुई भास्कर कौशिक, भावना जयसवाल , अरशद , विशाल देवांगन , उद्धव, यशोदा सहित अन्य सभी सक्रिय स्वयंसेवकों की भूमिका रही ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized5 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
