Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपियों को किया गया चंद घंटो में गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 20.04.23 के शाम करीबन 5.30 बजे जरिये मोबाईल सूचना मिला कि ग्राम बरतोरी के योगेश वर्मा पिता उत्तरा कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी बरतोरी थाना बिल्हा को कुछ अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती बोलेरो वाहन में अपहरण कर ले गये है सूचना पर तत्काल थाना बिल्हा पुलिस टीम रवाना किया गया सूचना के आधार पर ग्राम बरतोरी अमलडीहा के लोगो से उक्त बोलेरो के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन ग्राम कोहरौदा तरफ जाना पता चला जिस पर टीम द्वारा ग्राम कोहरौदा नदी किनारे मुक्तीधाम के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें अपहृत योगेश वर्मा को सकुशल आरोपी दीपक चतुर्वेदी के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपी दीपक चतुर्वेदी के अन्य साथी पुलिस को देखकर भाग गये प्रार्थी योगेश वर्मा आरोपी दीपक चतुर्वेदी व घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को साथ थाना लेकर आये। प्रार्थी योगेश वर्मा व आरोपी से पुछताछ पर पता चला कि प्रार्थी ग्राम बरतोरी में बिरयानी सेंटर में काम करता है आरोपी अपने साथियों के साथ दिनांक 20.04.2023 को उधारी में अंडा लेने गया था जिसे प्रार्थी ने मना किया था उसी बात पर दीपक चतुर्वेदी और उसके साथियों ने दिनांक 20.04.23 को शाम करीबन 5.30 बजे अपने उक्त बोलेरो वाहन CG 10 BL 0634 में जबरदस्ती रोड से उठाकर ग्राम कोहरौदा नही किनारे मुक्तीधाम के पास लेजाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ, मुक्का, बेल्ट, डंडा से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 187/2023 धारा 365, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कमीशनिंग में 19 ईवीएम डिफेक्टिव निकलीं, 1504 सही पाई गईं, मशीनों को किया सीलबंद

वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अपहरण करने वाले फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर अन्य फरार आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया जो प्रकरण के अन्य फरार अरोपी 1.राहूल कुमार भास्कर पिता तोष कुमार भास्कर उम्र 21 साल 2. परमेश्वर भारद्वाज पिता कमुद राम भारद्वाज उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोहरौदा थाना बिल्हा को आरोपियों के सकुनत ग्राम से गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   कोरोना की चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 3 प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत दर 10.8 फीसदी से बहुत कम

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे सउनि धमेंद्र यादव, प्र आर रूपेश कुमार तिग्गा, खेम सिंह श्याम, आरक्षक – संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, दिनेश कुमार पटेल, शत्रुहन जगत डायल-112 के आरक्षक सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विदेश घुमाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 5 की नई पोस्टिंग, आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरोना की चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 3 प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत दर 10.8 फीसदी से बहुत कम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending