Uncategorized
गर्मी में Curly Hair का रखना पड़ता है ज्यादा ध्यान, नहीं तो बाल हो जाते है कमजोर और नाजुक… अपनाएं ये टिप्स
बाल हमारी पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करते हैं, इसलिए मेकअप के दौरान हेयर स्टाइल का चुनाव ऐसा किया जाता हैं, जो आपकी पर्सनलिटी और आपके चेहरे को पूरी तरह सूट करे. कई महिलाओं को स्ट्रेट बाल पसंद होते हैं तो कईयों को घुंघराले. आज हम बात करने जा रहे हैं Curly Hair की जिन्हें गर्मियों के दिनों में खास देखभाल की जरूरत पड़ती हैं. Curly Hair वालों को अक्सर बालों के कमजोर और नाजुक होने की समस्या का सामना करना पड़ता है.
यही नहीं, अच्छी देखभाल न मिलने की वजह से घुंघराले बाल फ्रीजी हो जाते हैं, इनका मॉइस्चर उड़ जाता है, जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घुंघराले बालों का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे.
Curly Hair को वॉश करने के बाद उन्हें सुखाने के लिए पतले टॉवल का इस्तेमाल करें. मोटा टॉवल बालों को रूखा और कमजोर बना देता है जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं. गर्मी में घुंघराले बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए मुलायम तौलिए का प्रयोग करें. मोटे तौलिये घुंघराले बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसके प्राकृतिक कर्ल पैटर्न को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. खुरदुरे और मोटे तौलिए से बालों को सुखाने से बालों के टूटने का डर ज्यादा रहता है.
Curly Hair को ब्रश करने की गलती बिल्कुल भी न करें. शैंपू करने से पहले अपने कर्ली बालों पर चौड़ी कंघी का इस्तेमाल करें. अपने बालों को धोने के बाद, अपनी उंगलियों को अपने बालों में चलाएं. दरअसल गीले बालों को ब्रश करने से टूटने और डैमेज होने की संभावना अधिक होती है साटन के तकिए पर सोने से आपको बेहतर नींद आएगी. यहां तक कि आप खुद को किसी राजकुमार और राजकुमारी से कम नहीं समझेंगे. साटन के तकिए का यह फायदा है कि आपके घुंघराले बाल बिल्कुल भी उलझेंगे नहीं. यहां तक कि आपके बालों में गांठे भी नहीं पड़ेगी.
हेयर सीरम बालों के सुपरहीरो की तरह होता है, जो इन्हें उलझने से बचाता है. यह आपके बालों को पोषण देने के साथ इन्हें स्मूद भी बनाता है, जिससे बाल शाइन करते हैं और फ्रीज फ्री रहते हैं. जड़ों तक पहुंचे बिना अपने नम या सूखे बालों पर समान रूप से सीरम लगाना चाहिए. अगले वॉश तक आपके घुंघराले बालों में जबरदस्त शाइन दिखाई देगी.
बालों की सफाई उनकी देखभाल का पहला कदम है. शैम्पू बालों को साफ करने के साथ-साथ ड्राई भी करता है, क्योंकि यह बालों से तेल को खींचता है. बाकी बालों के लिए यह ठीक है, लेकिन Curly Hair के लिए नहीं क्योंकि आपके बाल पहले से ही ड्राई हैं. ऐसा शैम्पू चुनें जिसमें सल्फेट और पैराबीन बिल्कुल न हों. इसका सही तरीका यह है कि आप खास आपके हेयर टाइप के लिए बने शैम्पू इस्तेमाल करें. सामान्य शैम्पू में भी ऐसे शैम्पू चुनें जो केमिकल फ्री हों और जिसमें खुशबू एड न की गई हो.
Uncategorized
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।
बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Uncategorized
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।
महानदी जल विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री साय
सीएम साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
