छत्तीसगढ़
सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023: आशीष पांडेय के नाबाद शतकीय पारी के बदौलत बिलासपुर ब्लू की ठोस शुरुआत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज रायपुर के आरडीसीए मैदान में बिलासपुर ब्लू बनाम भिलाई स्टील प्लांट के मध्य खेला जा रहा है। जिसमें बीएसपी के कप्तान अमनदीप खरे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बिलासपुर ब्लू को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया।
बिलासपुर के बल्लेबाजों ने ठोस शुरूवात दिलाई और पहले विकेट के लिए अभिजित टाह और अशीष पांडेय के मध्य 79 रनो की साझेदारी हुईं और पहले दिन के खत्म होते तक 90 ओवर में 6 विकेट खोकर 273 रन बना लिए है।
जिसमें अशीष पांडेय नाबाद 268 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 126 रन पर खेल रहे है अभिजित टाह ने 56 रन मोहम्मद इरफान ने 43 रनो का योगदान दीया। और परिवेश धर नाबाद 7 रनो पर आशीष का साथ खेल रहे है। बीएसपी की ओर से गेंदबाज़ी करते हुऐ जिवेश बुट्टे, मनराज ढिल्लन ने दो दो विकेट प्राप्त किए एक साहिल शेख ने एक विकेट प्राप्त किया।
मैच के निर्णायक विशाल सिंघानिया और जिगर बावरिया स्कोरर मनोज तिवारी है।
वही दुसरे तरफ बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में रायपुर बनाम दुर्ग के मध्य खेला जा रहा है।
जिसमें रायपुर के कप्तान अनुज तिवारी ने टॉस जीतकर पहले दुर्ग को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया और दुर्ग ने 34.4 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई।
दुर्ग की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए आदित्य सिंह 28 रन आनंद राव 27 रन और अभिषेक साहू ने 20 रनो का योगदान दिया।
रायपुर की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए गगनदीप सिंह ने 5 विकेट अशीष चौहान ने 3 विकेट और दो विकेट उत्कर्ष तिवारी को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात रायपुर ने बल्लेबाज़ी करते हुए पहले के दिन के समाप्ति पर 42 ओवर में 5 विकेट खोकर 204 रन बना लिए थे। रायपुर की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए प्रतीक यादव 62 रन किवनुर छाबड़ा ने 57 रन अनुज तिवारी ने 43 रनो का योगदान दिया।
दुर्ग की ओर से गेंदबाज़ी करते हुऐ राजा कुर्रे, आकाश सक्सेना करण दावड़ा और जीतेश कुमार वर्मा अभीषेक साहू ने एक एक विकेट प्राप्त किए और रायपुर ने पहली पारी में 96 रनो की बढ़त बना ली है। मैच के निर्णायक डी बालाजी कुमार और शैलेश उपाध्याय स्कोरर महेश दत्त मिश्रा आब्जर्वर राजेश शुक्ला सलेक्टर टी साई कुमार है।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized24 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized16 hours ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized2 days ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized5 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized6 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
