Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ : सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से दूर दराज के 16 गल्र्स हॉस्टल में लग रहे सोलर पैनल

Published

on

रायगढ़। कलेक्टर सिन्हा की पहल से जिले के 16 बालिका छात्रावासों और 2 बालक छात्रावासों सहित 18 हॉस्टल्स में विद्युत आपूर्ति के विकल्प के रूप में सोलर पैनल लगाया जाएगा। मुख्यत: ये छात्रावास दूर-दराज के इलाकों में स्थित हैं। जिसमें कि आदिवासी छात्रावासों के साथ विशेष पिछडी जनजाति बिरहोर के लिए निर्मित छात्रावास भी शामिल है।

सोलर पैनल लगने से इन छात्रावासों में नियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था के अलावा एक दूसरा ऑप्शन भी तैयार होगा। ताकि आपूर्ति बाधित या दूसरी समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने का असर छात्रावासों में नही पड़ेगा। बालिका छात्रावासों में सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे बिजली की भी बचत होगी। इसके साथ ही बालिकाओं की आवश्यकताओं व माहवारी स्वच्छता को ध्यान रखते हुए टॉयलेट भी बनाए जायेंगे। सोलर पैनल और टॉयलेट निर्माण का जिम्मा सीएसआर के तहत आईसीआईसीआई बैंक को दिया है।छात्रावासों का व्यवस्थित संचालन कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने प्राथमिकता में रखा है।

यह भी पढ़ें   करोड़ों का अवैध सोना जब्त : लग्जरी कार सवार 5 लोगों के पास मिला लगभग 5 करोड़ का सोना

छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान भी छात्रावासों में बच्चों से मुलाकात वहां की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हैं। जहां कमी दिखती है उसके सुधार के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हैं। उनके निर्देश के बाद बालिका छात्रावासों में निरीक्षण के लिए महिला अफसरों को नोडल के रूप में तैनात किया जा रहा है। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दे रखी है। ताकि बच्चों को अच्छा सुविधाजनक माहौल मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी झोंकी ताकत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending