छत्तीसगढ़
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली जिला कोरिया तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की संयुक्त बैठक
कोरिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के सम्बंध में आज कोरिया जिले के दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला कोरिया तथा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की संयुक्त बैठक ली।
उन्होंने दोनों जिले में निर्वाचन के सम्बंध में आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा, एसडीएम मनेद्रगढ़ अभिषेक कुमार, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार, एसडीएम बैकुण्ठपुर अंकिता सोम तथा दोनों जिले के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सीईओ कंगाले ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिले में कुल मतदान केंद्र, दुर्गम, पहुंचविहीन तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां किए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार भवन परिर्वतन, मतदान केंद्रों में बिजली, पेय जल, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोडने सहित अन्य काम निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तय सीमा में करना, पोर्टल में डेटा अपलोड करना, इपिक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों द्वारा जिले में निर्वाचन के सम्बंध में की जा रही तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।
बताया गया कि मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्वीप अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं, नए वोटर्स तथा फ्यूचर वोटर्स को चिन्हांकित कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य जारी है। श्रीमती कंगाले ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर छूटे नवीन मतदाताओं को जोड़ने कार्ययोजना बनाएं, ये ध्यान रहे की कोई भी नवीन मतदाता न छूटे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
