Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेश सरकार हमला

Published

on

रायपुर, पांच अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि ‘‘लूट’’ कांग्रेस के डीएनए में है, इसलिए उन्हें केंद्र सरकार के प्रत्येक कार्य में लूट नजर आता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विकास का सिद्धांत लोगों को केवल कुछ अधिकार देने पर नहीं बल्कि उन्हें सशक्त बनाने पर आधारित है।

संवाददाता सम्मेलन में जब सीतारमण से पूछा गया कि मौद्रिकरण योजना को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश को लूटना चाह रही है तब उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के मन से लूट वाली बात कभी नहीं निकलती। उनके कार्यकाल में देश में लूट ही था। उनके कार्यकाल में पानी में लूट, स्पेक्ट्रम में लूट, आकाश में लूट, खनन में लूट और सब जगह लूट का ही बोलबाला था। वह लूट करने वाले हैं तथा उनके डीएनए में लूट है। इसलिए कांग्रेस को लूट के अलावा कोई अन्य बात नहीं सूझती है।’’

यह भी पढ़ें   शराब व्यवसायी अरविंद सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर जारी उथल-पुथल पर कटाक्ष किया और कहा, ‘‘जब भी कांग्रेस को बहुमत के रूप में लोगों का आशीर्वाद मिलता है तब यह पार्टी जनता को विकास देने में विफल रहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में इतने बड़े बहुमत से जीतने के बावजूद कांग्रेस के विधायक दिल्ली का दौरा कर रहे हैं और कुछ दिन रूककर वापस आ रहे हैं। और यह आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि विधायक लौट आए हैं, अब कोई बदलाव नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस को बहुमत के रूप में लोगों का आशीर्वाद मिलता है तब वह इसे संभाल नहीं पाती है। उन्होंने कहा, ‘‘समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त करना एक बात है लेकिन लोगों की सेवा करना और शासन करना दूसरी बात है। वह (कांग्रेस) सत्ता में रहकर सिर्फ लूटपाट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जनता उन्हें देख रही है।’’

केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाने की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: माओवादियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद

सीतारमण ने कहा, ‘‘हम देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत में विश्वास करते हैं। इसका उद्देश्य सभी को लाभ पहुंचाना है। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो सभी को विकास के पथ पर लाकर लोगों को सशक्त बनाने में सहायक हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं। हालांकि इसका मतलब उन लोगों को राहत देने से इनकार करना नहीं है जिन्हें इसकी जरूरत है। इस उद्देश्य के लिए, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान और अन्य कई अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।’’

देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें वैश्विक बाजार में इसकी दर पर निर्भर करती हैं और केंद्र और राज्य दोनों को इस मुद्दे को संभालना होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र से छत्तीसगढ़ सरकार को विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित धन की भी जानकारी दी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए सिरे से किया गठन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा तथा चौकी जुनापरा पुलिस द्वारा आपकी पुलिस…आपके द्वार अभियान के अंतर्गत , जन चौपाल और निजात अभियान चलाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले बसों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending