छत्तीसगढ़
“यातायात जागरूकता सप्ताह” का हुआ रंगारंग एवं भव्य समापन समारोह

बिलासपुर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के नेतृत्व में 18 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक यातायात जागरूकता सप्ताह एवं एक दिवसी पुलिस मेला रूबरू का आयोजन पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में किया गया जिसका 24 सितंबर संध्या रंगारंग एवं भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ ।
यातायात जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन) राम शरण यादव (महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर ) कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर, नजीरुद्दीन (सभापति नगर पालिक निगम बिलासपुर) अरुण सिंह चौहान (अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर) प्रमोद नायक (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर) अभय नारायण राय (प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़) रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा उद्बोधन में कहा – सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज के सफल आयोजन में सभी का सराहनीय योगदान हमें मिला और पूर्ण विश्वास है कि हम सब यातायात नियमों के प्रति और अधिक जागरूक और जिम्मेदार होंगे।
साथ ही पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने अपने उद्बोधन में – एक अच्छे नागरिक एक अच्छे इंसान की भूमिका को समझते हुए यातायात नियमों के प्रति हम सबको संवेदनशील होने की बात कही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बिलासपुर पुलिस सहित यातायात पुलिस को पुलिस विभाग से जुड़े हुए विभिन्न जानकारियां देने में दिए जाने के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल, सीआरपीएफ ,एसएएफ, आरपीएफ, महिला सेल, जेल एवं नगर सेना के कार्य क्षेत्र की भी जानकारी दिए जाने तथा साइबर जागरूकता, साइबर सुरक्षा,महिला सुरक्षा,जागरूकता महिलाओं के अधिकारों की जानकारी सहित यातायात जागरूकता, हथियारों की जानकारी ,फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा साक्ष्य संकलन के विधि की जानकारी ,अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दिए जाने तथा लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के जनरल इंश्योरेंस का महत्व एवं वाहनों के उत्सर्जन के मानक स्तर की जांच जैसे महत्वपूर्ण जानकारी हेतु विशेष आयोजन कैंप लगाए गए थे।
इसी क्रम में दिनांक 18 सितंबर 2022 को भव्य हेलमेट रैली का आयोजन स्थानीय अरपा रिवर यू से प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ किया गया जिसमें लगभग 700 से अधिक लोगों शामिल होकर हेलमेट की उपयोगिता एवं अनिवार्यता का संदेश दिया इस प्रकार यातायात जागरूकता सप्ताह का दिनांक 18 से 24 सितंबर 2022 तक के लिए शुभारंभ किया गया था।
पुलिस परेड मैदान पर एक दिवसीय पुलिस मेला रूबरू आम जनता को पुलिस के कार्य तथा उसके कार्य प्रणाली की जानकारी दिए जाने आयोजन किया गया था मेले में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के अलग-अलग स्टाल के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई साथ ही मेले में बच्चों के आकर्षक आकर्षण हेतु विभिन्न मनोरंजन मनोरंजन खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध कराए गए साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन का आयोजन भी किया गया।
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताह भर लर्निंग लाइसेंस कुल 1237, एवं 165 जनरल इंश्योरेंस वाहन बीमा एवं 329 वाहनों में दुआ उत्सर्जन जांच एवं प्रमाण पत्र तैयार कर तुरंत लोगों को प्रदान किया गया सप्ताह के दौरान 483 ऑटो चालकों 142 बस चालकों एवं हाईवे पर 303 भारी वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ एवं डॉक्टरों ने अपनी सेवा दी।
स्कूल एवं कॉलेज स्तर के बच्चों के लिए पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन , वाद विवाद, संगोष्ठी सामान्य ज्ञान तथा डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया , सभी प्रतियोगिताओं में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंच के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस मुख्यालय के समन्वयक से रायपुर के अधिक विश्वास एवं उनकी टीम द्वारा सुरक्षित चले हम स्कूल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो यातायात पुलिस छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व में एक विशेष जागरूकता अभियान है जिसमें स्कूल बस चालको एवं प्रबंधक को ट्रेनिंग दी गई इस अवसर पर एक ट्रैफिक सॉन्ग कभी शुभारंभ इस मंच से किया गया
आज के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज गीत की प्रस्तुति कन्या शाला सरकंडा की छात्राओं द्वारा दी गई, कुमारी अन्वेषण एवं अन्वया तिवारी दोनों बहनों द्वारा सरस्वती वंदना में क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी, ड्रीमलैंड स्कूल की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
पुरुस्कार सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बिलासपुर पुलिस की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
पुलिस मेला रूबरू एवं यातायात जागरूकता सप्ताह 2022 के सफल आयोजन में आप सभी ने अपनी सहभागिता एवं सहयोग हमें प्रदान किया, बिलासपुर पुलिस की ओर से आप सभी बच्चों शहरवासियों पुलिस के अधिकारियों एवं जवान एवं समस्त अतिथियो आप सभी का हृदय से धन्यवाद
समापन समारोह में नगर सहित राज्य को गौरवान्वित करने वाले “विशेष पुरस्कार” से बिलासपुर पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिसमें यातायात थाने के आरक्षक नासिर हुसैन द्वारा राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीतने पर, दीप्ति तिवारी एवं उनकी बेटियों अन्वेषण तिवारी एवं अव्यन तिवारी को राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कुल सात गोल्ड मेडल सहित जीतने पर एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बिलासपुर स्वाति दीदी को नारी रत्न अवॉर्ड 2022 , रोहन शाह के नववी वर्ल्ड स्पेंस लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कुशल संचालक मुकुंद शर्मा व्याख्याता मिशन हा0 से0 रहे ।
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
news
छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।
खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं
सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है
नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है


















