Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: दुकान के सामने खड़ी स्कूटी से थैला गायब! चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 22.09.22 को प्रार्थी राजकुमार गोविंदानी पिता दयालदास उम्र 56 वर्ष निवासी विनोबा नगर तारबाहर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.22 के रात्रि करीबन 09.30 बजे यह व्यपार विहार स्थित अपनी दुकान के सामने खडी अपनी स्कूटी में एक थैला लटकाकर दुकान बंद कर रहा था कि वापस आने पर स्कूटी में थैला नहीं था दो अज्ञात व्यक्ति थैला लेकर भाग रहे थे थैला में 3100 रू नगद व रसीद बुक था कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 211/22 धारा 379,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

यह भी पढ़ें   रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान बढ़ेगा...

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) राजेन्द्र जायसवाल , नगर पुलिस अधीक्षक ( सिविल लाईन ) मंजूलता बाज द्वारा तत्काल तस्दीक एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश देने पर थाना प्रभारी तारबाहर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर सूचना पर यदुनंदन नगर तिफरा निवासी शुभम वाधवानी और अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो दोनों के द्वारा कर्ज अधिक हो जाने से अपराध करना स्वीकार किये । आरोपी शुभम वाधवानी व अपचारी बालक से चोरी हुए मशरूका में से 2000 रू नगद व रसीद बुक को जप्त किया गया । अपचारी बालक व आरोपी शुभम वाधवानी द्वारा अपराध करना पाये जाने से दिनांक 24.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , प्रआर कार्तिक यादव आर किसन राय , सज्जू आली , मोह . अली राजेन्द्र कुमार , प्रहलाद जोशी का कार्य सराहनीय रहा है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मरीजों को मिल रही निःशुल्क इलाज की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दीवाली से पहले किसानों और मजदूरों को मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भूपेश खातों में ट्रांसफर करेंगे 1800 करोड़ रुपए
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending