Connect with us

छत्तीसगढ़

पचपेड़ी पुलिस को हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

Published

on

आरोपी का नाम पता : रामलाल पटेल पिता पुन्नी पटेल उम्र 25 वर्ष थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

बिलासपुर। दिनांक 13.09.2022 को ग्राम बसंतपुर सरपंच से सूचना मिला की बसंतपुर के बोधी राम पटेल जो अपने परिवार सहित बाहर कमाने खाने लखनऊ गया है जिसका लड़का लखन पटेल 2 माह पहले अपने घर आया था जिसके मकान के बाहर में ताला लगा हुआ है मकान के अंदर से काफी बदबू आ रहा है व आस-पास मक्खियां भिन भिना रही है की सूचना पर मौके में पहुंच सरपंच व ग्रामीणों की उपस्थिति में घर का बंद ताला को तोड़वा कर अंदर जाकर देखें तो एक व्यक्ति का तीन-चार दिन पुराना शव सड़े गले अवस्था में पड़ा हुआ था शव को देख लोगों द्वारा मकान मालिक बोधी राम पटेल के बेटा लखन पटेल का शव होना बताये, उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर मौके में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच पर से मामला हत्या का होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 भादवि के तहत f.i.r. कर विवेचना में ली गई दौरान विवेचना के पता चला मृतक का सगा चाचा घटना दिनांक से अपने घर से फरार है।

यह भी पढ़ें   24 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

जिसका वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी(शंदेही) के पतासाजी हेतु टीम बनाकर लगातार पता तलाश किया गया शंदेही का मोबाइल लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लगातार ली गई जिसका लोकेशन हर रोज कभी मुंबई कभी बेंगलुरु बताता रहा चारों तरफ आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर लगाई गई थी इसी दरमियान आज बीते रात्रि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी(शंडेही) को बिलासपुर में देखा गया है सूचना पर तत्काल थाना से टीम लेकर बिलासपुर पहुंचकर संदेही को गुरुनानक चौक बिलासपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही द्वारा पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते बताया कि मृतक व आरोपी दोनों जुआ खेलते थे आरोपी कुछ लोगों से उधारी पैसा लिया था जिस कारण आरोपी का कर्जा हो गया था।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद: हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

आरोपी द्वारा उसी दौरान मृतक के पास ₹60000 देख लालच में आकर प्लान बना कर मृतक को मृतक के घर में दिनांक 10.09.2022 के रात्रि शराब पिलाकर शुलाने के बाद घर के अंदर रखे लोहे का घन से मृतक के गले में दो बार वार कर नाक मुंह को अपनी हाथ में दबाकर मृतक की हत्या कर उसके शव को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर घर में बाहर से ताला बंद करके चाबी को छुपा कर ₹60000 को लेकर भाग जाना बताया जिसमें से ₹40000 को घूमने फिरने में खर्चा करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से नगद ₹20000 जब्त कर आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का घन व ताले का एक चाबी जब्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् दिनांक 24/09/22 के 12 / 30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 मोहन भारद्वाज, स ऊ नि दाऊ लाल बरेठ, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, मूपेंद्र सिंह भारद्वाज, राकेश आनंद, दिनेश लहरे, राजेश यादव की महत्वपूण् भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए मरीज, 11 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   24 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शादी समारोह के लिए गाइडलाइन जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending