छत्तीसगढ़
रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला व जि .प अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
श्रद्धालुओं का स्टेशन पर हुआ स्वागत, भक्तों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
बिलासपुर, 3 सितंबर/2024/ छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान व श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 210 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे भक्तों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज आस्था स्पेशल ट्रेन से संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ किया गया व दर्शन के लिए रवाना किया गया। परिसर में भक्त श्री राम के जयकारों का उद्घोष और ट्रेन में भजन कीर्तन करते रहे। बिलासपुर सीपत निवासी श्रीमती बबीता पाटनवार ने कहा कि सरकार की इस योजना से हमें अयोध्या दर्शन का अवसर मिल रहा है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हैं।
सारंगढ़ बिलाइगढ़ निवासी श्री कौशल ठेठवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना जन आस्था के प्रति सम्मान है। इस योजना के तहत सभी आम लोगों को श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है, उन्होंने बताया कि उनके साथ 30 किसान यात्रा के लिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। बिलासपुर के श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे अयोध्या दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं और मुख्यमंत्री के आभारी हैं जिनके माध्यम से सभी को ये अवसर मिल रहा हैं
उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized5 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
