छत्तीसगढ़
आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा द्वारा बिलासपुर-उसलापुर ROR (रेल के ऊपर रेल) का निरीक्षण
बिलासपुर :- 23 जनवरी 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाड़ियों के क्रास मूमेंट की समस्या के समाधान, गाड़ियों का गतिशील परिचालन व समयबद्धता सुनिश्चित करते हुये गाड़ियों के संरक्षित परिचालन की दिशा में बेहतर कार्य करते हुये आधुनिक अधोसंरचना विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं | इसी संदर्भ में बिलासपुर से उसलापुर स्टेशनों के मध्य 10.4 किमी लंबी ROR (रेल के ऊपर रेल) का निर्माण किया गया है |
लाइन बिछाने के उपरांत सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को दक्षिण पूर्व सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा द्वारा इसका निरीक्षण किया गया |
बिलासपुर-उसलापुर स्टेशनों के मध्य 10.4 किमी लंबी ROR (रेल के ऊपर रेल) का निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा, निरीक्षण दल के साथ उसलापुर स्टेशन पहुंचे । उसलापुर स्टेशन में उन्होने स्टेशन, पैनल रूम तथा यार्ड का निरीक्षण किए |
इसके पश्चात इस ROR का उसलापुर स्टेशन से बिलासपुर स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैनल रूम, इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, कर्व, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही साथ परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अवलोकन किए तथा अधिकारियों से चर्चा की |
इसके पश्चात बिलासपुर से उसलापुर स्टेशन तक ROR का आब्जर्वेशन कार से स्पीड ट्रायल किया गया । आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस ROR पर निर्बाध रूप से गाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा |
जिससे बिलासपुर से कटनी दिशा की ओर जाने वाली सभी गाडियाँ इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होते हुये कटनी दिशा की ओर जाने लगेगी, साथ ही बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर दिशा की गाड़ियों को नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा | इससे गाड़ियों की समयबद्धता बढ़ेगी |
उनके साथ गए निरीक्षण दल में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित निर्माण विभाग, मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारीगण शामिल थे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
