Connect with us

छत्तीसगढ़

सरकण्डा पुलिस द्वारा चोरी गये DJ सिस्टम, साउण्ड बॉक्स को किया बरामद

Published

on

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.05.2023 को प्रार्थी कुंती सूर्यवंशी पिता धजाराम सूर्यवंशी उम्र 90 वर्ष निवासी नहर के पास खमतराई थाना सरकण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अपने चचेरे भाई के शादी में गये थे, जो रात करीब 10.30 बजे वापस आये तो देखे कि इसके घर का ताला टूटा हुआ था एवं घर अंदर रखे साउंड बॉक्स, डीजे मिक्सर मशीन, एवं बर्तन किमती 35000/- रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अप. क्र. 651 / 23 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि डीएलएस कॉलेज के पास रहने वाला कैलाश साहू डीजे मिक्सर मशीन बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन कर अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा पूजा कुमार के दिशा निर्देशानुसार संदेही कैलाश साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके मेमोरण्म कथन के आधार पर प्रार्थिया के घर चोरी हुई मशरूका बरामद कर आरोपी कैलाश साहू पिता संतोष उर्फ डैनी साहू उम्र 23 वर्ष निवासी डीएलएस कॉलेज के पीछे अशोक नगर सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विकास सेंगर, विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, शिव जोगी, मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक 
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: प्रॉपर्टी डीलरों के निशाने पर निगम क्षेत्र की बेशकीमती जमीन!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending