Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान के तहत नशे में लिप्त लोगो का कराया गया काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा ऐसे व्यक्ति जो अत्यधिक नशे के गिरफ्त में है उन्हे नशे से निजात दिलाने के लिए काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में आज थाना सिटी कोतवाली में नशे में लिप्त व्यक्तियो की बैठक आहुत की गई जिसमें लगभग 29 लोग उपस्थित आए।

डॉ. आशुतोष तिवारी द्वारा सभी का स्वास्थ परीक्षण किया गया। नशे से निजात पाने के लिए नशे में लिप्त लोगो द्वारा डॉक्टर महोदय कोे अपनी अपनी समस्यो से अवगत कराया, जिसमें नशा नही करने पर हाथ पैर में कंपन्न होना, सांस लेने में समस्या होना, घबराहट होना, डर लगना, नींद नही आना आदि समस्याओ से अवगत कराया गया। डॉक्टर महोदय द्वारा सभी लोगो की समस्याओ को बारी बारी से सुना गया एवं सभी का निराकरण बताया गया।

यह भी पढ़ें   रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई, मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से उत्साहित हैं मत्स्यपालक किसान

नशे में लिप्त लोगो द्वारा नशे से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। डॉक्टर आशुतोष तिवारी द्वारा मनोरोग चिकित्सालय सेंदरी में निःशुल्क ईलाज की सुविधा की जानकारी दी गई तथा अत्यधिक नशे में लिप्त लोगो को अस्पताल में भर्ती होकर ईलाज कराने की सलाह दी गई।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे व्यक्ति जो नशे से निजात पाने, अपना ईलाज कराने में असमर्थ है उन्हे बिलासपुर पुलिस द्वारा सुविधा उपलब्ध कराकर मनोरोग चिकित्सा केन्द्र सेंदरी में निःशुल्क ईलाज कराया जाएगा जहां नशे में लिप्त रोगी का पूर्ण स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जावेगी, आवश्यकता पडने पर अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें   नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे

सभी थाना क्षेत्रो में नशे में लिप्त व्यक्तियो के लिए काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण लगातार जारी रहेगा। काउंसलिंग मेे श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, डॉक्टर आशुतोष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दुबे, श्रृष्टि दुबे द्वारा उपस्थित लोगो को आत्मविश्वास बढाने एवं नशे से निजात दिलाने के संबंध में जागरूप किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: तापमान में गिरावट का दौर जारी, रायपुर सहित कई संभागों में बढ़ी ठंड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending