Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अनुकंपा नियुक्ति

Published

on

मुंगेली। शासकीय सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवकों का आकस्मिक निधन होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गंभीरता से लिया और तृतीय श्रेणी पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रावधानित 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन को शिथिल किया। जिसके फलस्वरूप मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग में 31 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें विभिन्न शालाओं में पदस्थ किया गया है।

उन्होंने बताया कि ज्योति मनहर को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव, मनमीत सिंह को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सरगांव, अभिजीत सिंह को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सरगांव, निलेश हेमंत पटेल को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना, मंजू देवांगन को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर, जेन्स हरवंश को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही, गजेन्द्र कुमार डाहिरे को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरीकला, ऐश्वर्य तिवारी को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा, निर्मला जायसवाल को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय हाईस्कूल लाखासार, गजेन्द्र कुमार तिवारी को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरसल, प्रेमचन्द अहिरवार को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरी, प्रवीण जायसवाल को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाफल, खुदी राम जायसवाल को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय हाईस्कूल गैंजी, पंकज कुमार लहरे को विकास खण्ड मुंगेली के बी.आर साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, पुष्पलीना पैकरा को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी, चंदर पटेल को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय हाईस्कूल नवागांव घु. और राहुल देव खाण्डेकर को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें   भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, पहले होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम

इसी तरह अम्बे राठौर को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकली, दीक्षा शर्मा को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहागांव, मंदाकनी धु्रव को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर, सुहैल सालोमन को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलदहा, भूपेन्द्र कुमार कुर्रे को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर, ममता वैष्णव को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राम्हेपुर, मनीष प्रसाद बंजारे को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाबो, राजकुमारी बंजारे को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन, राहुल पाली को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा, अंकित साहू को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा, स्मित लाल को विकास खण्ड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव ची., हेमलता यादव को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकैत पेण्ड्री, जयकिशन गोड़ को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरा ठा., अभिषेक गर्ग को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखरार, रवि कुमार पाण्डेय को विकास खण्ड लोरमी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा और माहेश्वरी शर्मा को विकास खण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन योजनाः महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एक कदम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुंगेली में बड़ा हादसा : क्रेशर प्लांट में पत्थर गिरने से मशीन ऑपरेटर की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिना नंबर और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात की प्रभावी कार्रवाई 
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending