Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP बिलासपुर ने CGPSC के चेयरमैन टॉमन सोनवानी का निकाला शव यात्रा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Published

on


बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आयुष तिवारी ने कहा कि 11 मई 2023 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ इस घोषित परीक्षा परिणाम के प्राविण्य सूची के अध्ययन से ज्ञात होता है कि पहला स्थान से 20 वा स्थान प्राप्त अधिकांश अभ्यर्थी किसी ने किसी अधिकारी अथवा नेता के परिवार से संबंध रखते हैं साथ ही इसमें ऐसे भी नाम है जो सगे भाई बहन और पति-पत्नी हैं इस सूची में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी के दत्तक पुत्र एवं अन्य सगे संबंधियों ने भी स्थान प्राप्त किया है उक्त प्रकरण से स्पष्ट संकेत मिलता है कि लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में भयंकर धांधली हुई है एवं प्रदेश के युवाओं व छात्रों के साथ छल हुआ है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 50 फीसदी पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी सीधी भर्ती

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक ने कहा कि उक्त प्रकरण के कारण छत्तीसगढ़ के किसान एवं आर्थिक तबके से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाले अभ्यर्थी के मेहनत पर पानी फेर कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसलिए उक्त समस्त विषयों को ध्यान में रखकर अभाविप ने मांग किया है कि घोषित परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करवाई जाए।


महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार परीक्षाओं में प्रदेश भर के युवा प्रदेश सरकार पर नाराज चल रहे हैं एवं लगातार यही चलता रहा और इस भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों पर करवाई व उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो प्रदेश का समूचा छात्र प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही, वाहन खरीदी ब्रिकी के नाम पर पैसो की करता था ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

शव यात्रा में प्रांत के सह संगठन मंत्री महेश साकेत विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्त वर्मा महानगर सह मंत्री जितेंद्र साहू सीयू अध्यक्ष दुष्यंत साहू विशाल, भूमिका, चंद्रा, कृष्णी, प्रदीप एनी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना से छत्तीसगढ़ में 15 नहीं 50 हजार मौतें हुईं, गौठान में 100 करोड़ का भ्रष्टाचार: बृजमोहन अग्रवाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, बधाइयों का लगा तांता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: एम्स में कोरोना वैरिएंट की पहचान के लिए अब सैंपल जांच की मिलेगी सुविधा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending