Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही, वाहन खरीदी ब्रिकी के नाम पर पैसो की करता था ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर| प्रार्थी काशीनाथ नंदे पिता रामकुमार नंदे उम्र 54 वर्ष निवासी गणेशनगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का दिनांक 03.06.2020 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ओ.एल.एक्स. मे वाहन नम्बर सीजी22 एसी 9500 हुण्डई क्रेटा की ब्रिक का एड पढा और बताये गये मोबाईल नम्बर 86388288656 पे वाहन मालिक अजय नायक से उसके मोबाईल नम्बर 86388288656 मे फोन कर डीलिंग वाहन क्रमांक सीजी22 एसी 9500 हुण्डई क्रेटा को 04 लाख मे खरीदी ब्रिकी का सौदा होने पर प्रार्थी द्वारा उक्त मोबाईल धारक के बताये गये पेटीएम नम्बर 9627591397 मे 33650 रूपये ट्रांसफर किया था। वाहन मालिक द्वारा वाहन कार्यस्थल से आगे जाने की जानकारी देकर रकम ट्राॅसफर करने की बात कर प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधडी किया है जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपी मोबाईल नम्बर 86388288656 एवं 7064794991 का सायबर सेल बिलासपुर काॅल डिटेल हेतु पत्राचार किया गया था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : IPL2022 मैच में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण के विवेचना दौरान सायबर सेल बिलासपुर से आरोपी के मोबाईल नम्बर का काल डिटेल लोकेशन गुरूग्राम हरियाणा ज्ञात होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सिरगिटटी थाना प््राभारी सागर पाठक एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के सदस्य उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा व टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरियाणा भेजा गया जहाॅ टीम हरियाणा पहुॅचकर संदेही तारिफ खान को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर दिनांक 01.07.2022 को आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया

                                  उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रभाकर तिवारी, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के आरक्षक नवीन एक्का, विवेक राय व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक संजय यादव, जितेन्द्र जाघव की अहम भुमिका रही।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूर्व विधायक का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   क्या ‘अक्षय कुमार ने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में ‘द अंडरटेकर’ को दी थी पटखनी?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: महिलाओं को 12 हजार देने पर सीएम साय आज लगाऐंगे मुहर देगे कई सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending