Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP ने PSC अभ्यर्थी के साथ ठेला लगाकर व हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया प्रदर्शन

Published

on

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग चयन परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता के सम्बन्ध मे घोटाले का विरोध करते हुए छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग, अभ्यर्थी नमक व छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग की दुकान नमक ठेला लगाकर नाट्य प्रदर्शन करते हुए छतीसगढ़ पी.एस.सी. को घेरा।

अभाविप बिलासपुर विभाग संयोजक आयुष तिवारी ने बताया की 11 मई 2030 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, इस घोषित परीक्षा परिणाम के प्रावीण्य सूची के अध्ययन में ज्ञात होता है, पहला स्थान से दूसरा स्थान प्राप्त अधिकांश अभ्यर्थी किसी ना किसी अधिकारी या नेता के परिवार से संबंध रखते हैं।

साथ में इसमें ऐसे भी नाम है जो सगे भाई बहन और पति पत्नी भी है। इस सूची में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी के दत्तक पुत्र एवं अन्य सगे संबंधियों ने भी स्थान प्राप्त किया है। उक्त प्रकरण में स्पष्ट संकेत मिलता है, सामान्य छात्र जो घर छोड़ छात्रावास में रहकर पी.एस.सी कि तैयारी कर रहा है। वो क्या करेगा वह ठेला ही लगाएगा छात्र मजदूरी ही करेगा।

यह भी पढ़ें   कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, गांवों से लेकर शहरों तक मजबूत होंगे सरकारी अस्पताल

इस दौरान उपस्थित अभाविप बिलासपुर महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक ने कहा कि आज हमारे युवा साथी वर्षो तक सीजीपीएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी दिन रात करते हैं और शासन प्रशासन के भ्रष्ट लोग मुहमांगी रकम लेकर ग्रामीण आमजन के बच्चों के भविष्य खराब कर रहे हैं आज हमारे युवा सांकेतिक रूप से प्रदर्शन करते हुए सब्जी बेचकर 75 लाख रु जमा करना एवं सीजीपीएससी की दुकान लगाकर विभिन्न पदों की बिक्री करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं । साक्षी ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार की सह में आज अधिकारी कर्मचारी खुली लूट मचा रहे है आज की सरकार में सब बिकाऊ बन गया है।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम

आज जिस प्रकार से सभी विभाग को चारागाह बना के रखे हैं ऐसी अवस्था मे आम जनता के लिए जिन और सरकारी नौकरी का आस रखना बेवकूफी होगी यहाँ आमजनता मेहनत करेगी और ये मलाई खाएंगे। अभाविप ने प्रदर्शन करते हुऐ स्पष्ट रूप से कहा कि यह परिणाम निरस्त हो , चैयरमेन को निलंबित किया जाये एवं जांच करके सभी दोषियों पर कार्यवाही हो मौक़े पर यगदत्त वर्मा विभाग संगठन मंत्री, दुष्यंत साहू ,संस्कार चौबे,प्रदीप् साहू,अजय,यशवर्धन् ,एवं बड़ी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: एक बार फिर बारिश ने दिखाया तबाही का मंजर, अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Twitter पर 4 दिन में ही फिर वापस आई चिड़िया, होम पेज से गायब हुआ Doge
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending