Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Published

on

बिलासपुर. कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 113 आवेदन दिए।

जनदर्शन में ग्राम निपनिया निवासी शिवचरण पाटले ने मई 2022 से किसान पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को उनके आवेदन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। अकलतरा निवासी रामेश्वरी विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति करड़ी पंचायत के सचिव थे और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका निधन हो गया है। उनके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। इस प्रकरण को टीएल में लेते हुए कलेक्टर ने सीईओ जनपद बिल्हा को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु 25 जून तक करना होगा आवेदन

अटल आवास, अशोक नगर निवासियों ने ब्लाक 45 एवं 47 में पानी की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार कुदुदण्ड वार्ड क्रमांक 16 के निवासियों ने भी पानी की समस्या की जानकारी दी। इन दोनों प्रकरण को टीएल में लेते हुए उनके समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम को निर्देश दिया गया। नगर पालिका रतनपुर में कार्यरत 25 आशा मितानिनों ने माह जनवरी 2022 का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत करते हुए लंबित मानदेय शीघ्र दिलाने के लिए निवेदन किया।

कलेक्टर ने इस पर आवश्यक कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत मेण्ड्रा के वार्ड क्रमांक 15 के निवासियों ने बताया कि पूरे गांव में टेपनल की सुविधा है, लेकिन जूनीपारा में पीने के पानी की समस्या है। यहां के लोगों को पानी लाने के लिए ग्राम सैदा में जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब और सरल, ग्राम सभा का संकल्प और नगरीय निकायों की उद्घोषणा मानी जाएगी साक्ष्य

कलेक्टर ने आवेदन को टीएल में लेते हुए वहां पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईई पीएचई को निर्देशित किया। ग्राम आमामुड़ा के ग्रामवासियों ने प्राथमिक शाला भवन अत्यंत जर्जर होने की जानकारी दी और भविष्य में दुर्घटना की आशंका जताते हुए भवन के शीघ्र मरम्मत करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उनके आवेदन पर कार्यवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी हुए कोरोना संक्रमित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: कर्फ्यू में मिली ढील, अब सुबह 9 से 3 बजे तक ही खुलेंगे दुकानें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविालय के टाइम टेबल में संशोधन, अब 1 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending