Connect with us

छत्तीसगढ़

आदतन चोर मोटरसाइकल खपाते हुए चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा चोरी एवं नकब जनी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था जिसके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम सेंदरी में मोटरसाइकिल औने पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के निर्देशन पर कोनी पुलिस के द्वारा टीम बनाकर घेराबंदी कर ग्राम सेंदरी से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ किया गया उक्त मोटरसाइकिल को रखने एवं वाहन स्वामित्व संबंधी बिल, रसीद वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया उसके पास वैध दस्तावेज नहीं होने पर मोटरसाइकिल CD Deluxe लाल काले रंग का जिसका चेचिस MBLHA 11EMC9GO 2109 नंबर इंजन नंबर HA 11ECC9G15761 है उक्त मोटरसाइकिल को चोरी संबंधी मसूरका होने पर मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं उक्त आरोपी के बारे में थाने में रिकॉर्ड चेक किया गया जिस पर आरोपी का थाने में चोरी के पुराने प्रकरण पर एक स्थाई वारंट होने पर तामिल कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

यह भी पढ़ें   CG News: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घने जंगलों से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री प्रसाद सिन्हा ,प्रधान आरक्षक 34 रामअवतार राठौर, आरक्षक 1124 आशीष राठौर, 1216 महादेव कुजुर, 504 रमेश टंडन ,,501दुर्गेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 38 नए पॉजिटिव मरीज, 38 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending