Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ली बैठक

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मनरेगा,  पीएमआवास योजना (ग्रामीण) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)अंतर्गत छत के निर्माण एवं हितग्राहियों को भुगतान की जाने वाली राशि के संबंध में डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृक्षारोपण नर्सरी एवं नदी तट संरक्षण महाअभियान के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के समीप स्थित तालाब जिनमें मछली पालन का कार्य लिया जा रहा है, उन तालाबों की संख्या एवं कार्य के संबंध में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ सिद्दकी ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों की संख्या, आधार प्रविष्टि, एरिया ऑफिसर एप्प में आफिसर्स के निरीक्षण के आंकड़े, वन अधिकार पत्रधारियों के जमीन पर कार्य उपलब्ध कराए जाने की जानकारी, अपूर्ण आवासों की संख्या, स्वीकृत आवास के विरुद्ध आधार सीडिंग, रेट्रोफिटिंग अंतर्गत टायलेट निर्माण की प्रगति रिपोर्ट, व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सेग्रिगेशन शेड की स्वीकृति की स्थिति, बायोगैस संबंधी कार्य, ओडीएफ-प्लस, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इस अवसर पर नोडल अधिकारी‌ (पंचायत) हरिशंकर चौहान, जिले के तीनो जनपद सीईओ एवं परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, सभी एसडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बजट पूर्व बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर पहुंचे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली : गेट पास के नाम पर मरीजों के परिजनों से लिए पैसे, तीन सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending