Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बाइक चोरी करके बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के हमराह में तोरवा पुलिस द्वारा चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लालखदान ओव्हरब्रिज के पास चोरी का मोटरसायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक एम.पी. 13 एफ पी 1441 को रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. सुभाष पासी पिता स्व. चिरोंजी लाल पासी उम्र 38 साल निवासी लालखदान महमंद बिलासपुर छ.ग. 2. महेश यादव पिता स्व. घनश्याम यादव उम्र 28 साल साकिन लालखदान महमंद रोड तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग बताया तथा चोरी की मोटरसायकल रखना स्वीकार किये जिनके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक एम. पी. 13 एफ पी 1441 जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है । पूर्व में दोनों आरोपी जेल की सजा काट चुके हैं।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर : PPT चयन परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, उनि अमृतलाल साहू आर. धीरेन्द्र सिंह, उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हाईकोर्ट के निर्देश के तहत आज से 18+ के सभी वर्गों को लगेगी वैक्सीन, पहले आओं पहले लगाओं के तर्ज पर लगेगा टीका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का किया आह्वान, कई जगह फेंके पर्चे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending