Connect with us

छत्तीसगढ़

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को नवाजा गया शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2023 से

Published

on

बिलासपुर। चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल को उच्च शिक्ष मंत्री माननीय उमेश नंदकुमार पटेल जी के द्वारा शिक्षा उत्कृष्टता (Education Excellence Award- 2023 ) सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है।

बता दें की डॉ. आशीष जायसवाल को यह सम्मान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। रायपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवालपुरस्कार लेने के लिए उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सफलता में पूरे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, स्टाफ तथा छात्र/छात्राओं का योगदान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की इस प्रकार के अवार्ड हमारे कार्य करने की क्षमता को और अधिक उत्साह से भर देते है तथा हम अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के हमारे छात्र/छात्राओं को और अधिक प्रतिभावान बनाने के लिए कृतसंकल्पित होते हैं। ज्ञात हो कि चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस पिछले 22 वर्षो से इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए, होम्योपैथिक तथा साईस एण्ड कामर्स कॉलेज के द्वारा बिलासपुर संभाग का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित है, जहां छात्र/छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर प्रदान किये जाते हैं। चौकसे ग्रूप ऑफ कॉलेजेस अपने छात्र/छात्राओं को सर्वाधिक कंपरा प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें   ट्रेनों को रद्द किए जाने पर CM भूपेश बघेल ने कहा- यह बहुत गलत निर्णय है, शादियों का सीजन है..

वहीं प्रत्येक वर्ष संस्था के द्वारा विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों को छात्रों के कैम्पस प्लेसमेंट हेतु आमंत्रित किया जाता है। जिसमें BYJUS एवं JARO जैसी कई नामी कंपनियों ने 16 लाख तक का पैकेज संस्था के छात्रों को प्रदान किया है। संस्था के छात्रों का परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्णिम रहता है एवं कई छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तरपर प्राविण्य स्थान प्राप्त किया है। छात्र/छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए समय-समय मेंविभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी करता रहता है।पूर्व वर्षो में भी चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजस को अपने उत्कृष्ठ शिक्षण कार्यों के लिए भी पुरस्कृत किया जाता रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, नशीली पदार्थों के बड़े डीलर तक पहुंची सिविललाइन पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सरकंडा पुलिस को हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी करन कश्यप उर्फ रॉकी को पकड़ने में मिली सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना सरकंडा पुलिस को हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी करन कश्यप उर्फ रॉकी को पकड़ने में मिली सफलता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending