Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी, 14 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

Published

on

बिलासपुर| दीपक कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में लगातार अवैध कारोबार पर कार्यवाही की जा रही है , इसी परिप्रेक्ष्य में रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में दिनांक 22.07.2021 को एसडीओपी कोटा रश्मीत कौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर की टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । इस दौरान अशोक श्रीवास नामक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की वह लिफ्ट लेकर कवर्धा बेमेतरा जाता है और उधर से मौका पाकर चार पहिया वाहनों को चोरी कर तखतपुर लाता है ।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ रियायतों के साथ इन क्षेत्रों को मिलेगी छूट

तखतपुर में चोरी लाए वाहनों को कबाड़ी हैदर अली एवं मोहम्मद अजहर के साथ मिलकर वाहनों को कटिंग करें कबाड़ के रूप में बेचता है । इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा उनके निर्देशन में तखतपुर पुलिस टीम द्वारा कबाड़ियों के गोदाम बेलसरी और लिदरी में रेड कार्रवाई की गई । जिसमें मौके पर कटिंग हालत में रखे ट्रक का कबाड़ तथा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के वाहनों के पार्ट्स इंजन, स्क्रैप लोहे के अन्य सामग्री बेंच इलेक्ट्रिक एलुमिनियम , तार बरामद हुआ है । कुल कबाड़ लगभग 10 टन किमती लगभग ₹400000 एवं दो पिक अप कीमती लगभग 1000000 रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया । मामले में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा जाता है ।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक द्वारा नया वर्ष के उपलक्ष्य में पत्रकारों से की गई चर्चा

आरोपी
1.अशोक श्रीवास पिता पंचराम 27 वर्ष कलेजपारा तखतपुर ।
2.हैदर अली पिता स्व.सहाबुद्दीन 24 वर्ष तखतपुर ।
3.अज़हर पिता सहाबुद्दीन 32 वर्ष तखतपुर ।

उक्त कार्रवाई में राश्मित कौर sdop कोटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज, एसआई संतोष यादव, सुनील यादव ,आरक्षक हेमंत पाल, शरद साहू, आकाश निषाद ,प्रशांत पांडे ,नंद कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही ।
अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक द्वारा नया वर्ष के उपलक्ष्य में पत्रकारों से की गई चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दादा पर प्राणघातक हमला करने वाला पोता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया और हंसिया जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण में देरी पर जताई नाराजगी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending