Connect with us

छत्तीसगढ़

मातृ शक्ति का अपमान अशोभनीय कृत्य

Published

on

बिलासपुर|- प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी फूलन देवी जैसे शब्द बोल कर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि मातृशक्ति का उपहास करने वाले ऐसे मंत्री के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए महिलाओं का जानबूझकर अपमान करना मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता जो व्यक्ति नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकता ऐसे पार्टी में महिलाओं का क्या हश्र होता होगा यह एक सोचनीय प्रश्न है कांग्रेस के विगत ढाई साल के शासन काल में महिलाओं के साथ अत्याचार बलात्कार दहेज प्रताड़ना जैसे अनेक घिनौनी हरकते उजागर हुई हैं मातृशक्ति पर ऐसी घिनौनी टिप्पणी करने वालों पर पूरी कांग्रेस पार्टी और मंत्री गण चुप्पी साध लिये है उन्हें सामने आकर नारी शक्ति का अपमान करने वाले लोगों को सबक सिखा कर इस अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें   जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल उइके ने दिए निर्देश


भूपेश सरकार को क्या याद दिलाया जाना चाहिए कि आज जिस सत्ता में बैठकर गुरूर कर रहे हो वह सत्ता गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश की बहनों के साथ धोखा देकर पाई है ।रावण भी सत्ता के नशे से नारी का अपमान कर अपनी लंका का सर्वनाश किया था। वही हश्र भूपेश सरकार का होगा ।आज छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों बच्चियों में एक डर का माहौल बना हुआ है ।सरकार का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह फेल हो गया है ।हर रोज सुबह की अखबार में दर्द विदारक घटना पढने को मिल रही है ।ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के मंत्री ही नारी का अपमान करने की हिम्मत रखते है तो उस प्रदेश महिलाओं की स्थिति क्या बया करेगी ।भूपेश सरकार के मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे वरना महिला मोर्चा की बहने आगे उग्र आंदोलन करेंगी ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल उइके ने दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विश्वहिंदूपरिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बहनों के द्वारा किया गया रक्तदान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending