Connect with us

छत्तीसगढ़

जगदलपुर : कमिश्नर श्याम धावड़े ने किया निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Published

on

जगदलपुर। कमिश्नर श्याम धावड़े ने गुरुवार को कोंड़ागाँव के ग्राम कोकोड़ी में निर्माणाधीन मां दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण सहकारी समिति द्वारा संचालित इथेनॉल संयत्र निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सभी तकनीकी मापदण्डों का परिपालन करने सहित गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए प्लांट निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया और कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की।
     

कमिश्नर धावड़े ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट कोंडागाँव जिले में स्थापित हो रहा है। जिसमें पूरे बस्तर संभाग के मक्के का उपयोग होगा। जिससे लगभग 60 से 70 हजार किसानों को सीधे फायदा मिलेगा।  साथ ही इस इथेनॉल प्लांट में इलाके के कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इस प्लांट निर्माण के लिए संभाग के किसानों और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इसे ध्यान में रखते हुए इथेनॉल प्लांट को अगस्त 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे कार्यों की गति को बढ़ाने के निर्देश देते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी हर दस दिनों प्लांट का  नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इथेनॉल प्लांट निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति सहित पर्यावरणीय, सतही एवं भूगर्भीय जल प्रयोग की अनुमति मिल गयी है। प्लांट में उपयोग के लिए  पानी की आवश्यकता के अनुसार बोर खनन और बल्लारी नाला से स्टापडेम बनाकर  पानी की पूर्ति की कार्ययोजना की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने दिया।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 236 नए पॉजिटिव मरीज, 234 हुए स्वस्थ.... जानिए जिलेवार मरीजों का अकड़ा

उन्होंने बताया कि प्लांट में होने वाला पानी बाहर नहीं जाएगा और पूरे पानी का उपयोग सयंत्र में किया जायेगा। कमिश्नर ने प्लांट के समीप मक्का लाने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जमीन का चिन्हांकन के निर्देश दिए। प्लांट की प्रगति के लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा प्रत्येक समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री सोनी ने निर्माण  कार्यों को प्रगति देने के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया है।

इस मौके पर एसडीएम चित्रकांत ठाकुर,डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी, इथेनॉल प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर केएल उईके सहित प्लांट निर्माण से जुड़े ईपीसी मौज इंजीनियरिंग, प्लांट मैनेजिंग कन्सलटेंसी, च्वाइस कन्सलटेंसी के प्रतिनिधी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : राजस्व विभाग में निकली भर्ती, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

     ज्ञात हो कि इथेनॉल प्लांट निर्माण हेतु शासन द्वारा 140.67 करोड़ रूपये से निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्रालयों द्वारा पर्यावरण, सतही एवं भूगर्भीय जल प्रयोग हेतु अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही सभी निर्माता एजेंसियों द्वारा स्टॉफ भर्ती का कार्य भी पूर्ण करते हुए सभी आवश्यक शासकीय अनुमतियां प्राप्त कर ली गई है। इस अवसर पर अधिकारियों को आगामी अगस्त माह  से प्लांट को शुरू करने के लक्ष्य साथ मक्के की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले के किसानों को अगले वर्ष मक्का उत्पादन हेतु प्रोत्साहित करने एवं इसके भण्डारण की व्यवस्था हेतु निर्देश देते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के भण्डारों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: असिस्टेंट जेलर के घर में चाकू और तलवार लिए घुसे बदमाश, जाँच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जशपुर: एक और हाथी की मौत, बिजली तार की चपेट में आकर गई जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending