Connect with us

छत्तीसगढ़

जशपुर: एक और हाथी की मौत, बिजली तार की चपेट में आकर गई जान

Published

on

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से आज एक और हाथी के मौत की खबर सामने आई है। बागीचा वन परिक्षेत्र के बगीचा वन परिक्षेत्र के कुरडेग में बीती रात करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक नर हाथी की मौत हो गई है। हाथी के मुंह से खून निकलने से कई तरह की बातें कही जा रही है।

बगीचा वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक सिंह के अनुसार, खेत में विचरण कर रहा हाथी करेंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। खेत के मालिक ने जंगली पशुओं से फसल को बचाने के लिए बिजली का तार बिछाया था। जशपुर वन मंडल में इस महीने की यह तीसरी घटना है। आपको बता दें कि वनाच्छादित क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का डेरा लगा हुआ है। 20 – 25 हाथियों का दल बगीचा क्षेत्र के पाठ इलाके में विचरण करते देखा गया था। अनुमान है कि मृत हाथी उसी दल का है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है। विभाग के बड़े अधिकारी भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने वाले हैं।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 21 हितग्राहियों को दी गई 23 लाख रूपए की सहायता राशि
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : बीमित किसान फसल क्षति की सूचना देकर पा सकते है क्षतिपूर्ति राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   डॉ. तरुण धर दीवान परीक्षा नियंत्रक ( अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय) को शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज,यूएसए के सहयोग से एमटीएमआई अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मे सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थप्पड़ मारने पर पति ने पत्नी को मारकर जलाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending