Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Published

on

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाजार से लौटते समय हुआ ये हादसा। इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। यह पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार की देर शाम की है। 26 वर्षीय सहदेव मुड़ामी पालनार गांव का निवासी था। वह अपने साला 24 वर्षीय अक्षय कुमार मुड़ामी के साथ टिकनपाल बाजार गए हुए थे। वहां से लौटते समय नक्सल प्रभावित गांव पेंटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे। लोगों ने बताया कि, दोनों मृतक BJP अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी के रिश्तेदार थे। बुधवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया। एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पास के ही गांव के ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कोरबा जिले में लगभग 104 करोड़ रूपए की लागत के 121 कार्याें का किया लोकार्पण और शिलान्यास

तब गांव वाले पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों को पहचान लिया। इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। वहीं रात होने की वजह से परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए थे। रात में ही कुआकोंडा थाना के जवानों को हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों ने शव को पुलिस को सौपा दिया, इसके बाद पुलिस ने बुधवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीण रीति-रिवाज के अनुसार गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कुआकोंडा थाना प्रभारी एमएस लहरे ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक गुड़िया राम ओयामी को भी पकड़ लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एमपी के सीएम शिवराज सिंह बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का आवास छीना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चौकसे कॉलेज में मनाया गया उत्प्रेरक कार्यक्रम, विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का भरा गया जोश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 22 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending