Connect with us

छत्तीसगढ़

डॉ. तरुण धर दीवान परीक्षा नियंत्रक ( अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय) को शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज,यूएसए के सहयोग से एमटीएमआई अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मे सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Published

on

डॉ. तरुण धर दीवान परीक्षा नियंत्रक ( अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय) को शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा एवं डीबीएमए यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ईस्टर्न शोर, यूएसए के सहयोग से एमटीएमआई अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मे सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रोफेसर दीवान द्वारा लिखा हुआ यह शोध पत्र इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में मूलतः डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता बढ़ाने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक के संबंध में है आई ओ टी के क्षेत्र में विभिन्न उपकरणों के निर्माण कर सामान्य नागरिकों एवं सैन्य सुरक्षा के उपकरणों की सुरक्षा गोपनीयता एवं अखंडता को बढ़ाने में सहयोग इस विषय पर कार्य करने का मूल उद्देश्य है प्रोफेसर दीवान ने बताया कि इसमें हम आईओटी सुरक्षा के समाधान करने वाले लेख का सर्वेक्षण किया है।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : कृषक कानन माली के लिए सौर सुजला योजना बना आय का जरिया

हमने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आई ओ टी डेटासेट की कमी सहित कई अवलोकन किया हैं, जिनका उपयोग अनुसंधान और व्यवसायी समुदायों द्वारा किया जा सकता है। इस शोध के दौरान हमने पाया कि आई वो टी डेटासेट की संभावित संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए, अनुसंधान और व्यवसायी समुदायों और अन्य प्रासंगिक हितधारकों के बीच आई वो टी डेटासेट साझा करने के लिए एक मानक विकसित करने की आवश्यकता है।

इस शोध पत्र की सराहना नीति आयोग के द्वारा भी की गई है, अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस ने डॉ. दीवान के रिसर्च पेपर को सभी रिसर्च पेपर मे बेस्ट माना साथ ही भविष्य मे इस रिसर्च पेपर के द्वारा दिये गये सुझाव को लागू करना भारत की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, उन्होंने इस शोध पत्र को पूर्ण रूप से सैन्य सुरक्षा तथा नागरिकों के डाटा की गोपनीयता को बनाए रखने एवं  लोगों के साथ साइबर क्राइम, फ्रॉड एवं अन्य हो रहे अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अचूक शोध साबित होगा।

यह भी पढ़ें   CG: रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी ने लोहे के रॉड से पति पर किया वार, फिर...

डॉ दीवान ने कहा आपके द्वारा किए गए रिसर्च से देश गौरान्वित हो या समाज का भला ऐसे शोध कार्य किये जाने की आवश्यकता है, आज भारत की सैन्य शक्ति तकनीक रूप से भी बहुत मज़बूत है लेकिन तकनीकी सुरक्षा मज़बूत करने के लिए हम अभी और अधिक रिसर्च करने की आवश्यकता हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने दबोचा, धारदार चाकू बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल आज कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले को देंगे 437.63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आवास मित्र चयन के लिए 21 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending