Connect with us

छत्तीसगढ़

सबाना बाई मौत मामला: SP ऑफिस पहुंचकर ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार…

Published

on

लोरमी| आपको ज्ञात होगा हाल कुछ दिनों पहले लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम घठोली में मार्मिक घटना सामने आया था जिसमें सबाना बाई का शरीर आग से पूरी तरह जल गया था तत्पश्चात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस बयान में सबाना बाई खुद आत्म हत्या स्वीकार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार जब सबाना बाई आत्म हत्या की थी उस वक्त उसकी लड़की घर पर ही मौजूद थी।घटना के कुछ दिनों बाद कहानी में नया मोड़ आना चालू हुआ जब मृतका की बहन निर्मला बाई जो बाहर रहती थी वापस घठोली लौटी घर लौटते ही गांव वालों से आपसी रंजिश निकालने की ठान ली

और इसके साथ ही अपनी पहुंच परख का फायदा उठाते हुए गांव के अनगिनत लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर करीब 10 से 12 लोगों को जेल भिजवा चुकी है। अभी और भी बहुत लोगों को अंदर कराने की साजिश रचने की कोशिश कर रही है ऐसी जानकारी प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : क्रिकेट खिलाड़ियों की दुर्दशा, जनरल बोगी में भूखे पेट तय करना पड़ा भुवनेश्वर तक का सफर, मैच जीतने के बाद भी कुलपति बेखबर!

आज दिनाँक को ग्राम वासी एवं समाज के लोग मुंगेली एस पी को निर्मला बाई के विरोध में एस पी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपे।ग्राम वासी मौखिक रूप से भी एस पी मुंगेली को बताये कि निर्मला बाई का रौब दिनों दिन बढ़ता जा रहा है कई बार हम लोगों ने निर्मला बाई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है, ये भी बताया कि निर्मला बाई, यशोदा बाई एवं तिलक राम तीनों मिलकर षडयंत्र कर हमारे समाज को बिगाड़ रहे हैं एवं वो तीनों मिलकर उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दिये हैं जो गांव में रहते ही नहीं तथा पुलिस उनको भी जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समूह के महिलाओं ने की मुलाकात

आज थक हार कर गांव वाले मुंगेली एस पी कार्यालय पहुंच कर सारी घटना का वृत्तांत सुनाते हुए मुंगेली के नये एस पी आँचला को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की इस पर एस पी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लाइन में लगने की झंझट से बचने, करें "यूटीएस मोबाइल ऐप" का उपयोग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 38 नए पॉजिटिव मरीज, 38 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बड़ा हादसा : बस और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मरवाही विधायक के बेटे समेत 3 की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending