Connect with us

छत्तीसगढ़

15 दिवसीय ‘ध्येय’ का हुआ सफल समापन

Published

on

बिलासपुर| गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ध्येय ऑनलाइन इंटर्नशिप आयोजन के सफल समापन के दिन विश्वविद्यालय के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर , डाॅ अजय सिंह जी ने समापन की घोषणा करते हुए कहा कि 2 हफ्ते पहले 15 दिन की ऑनलाइन ई- इंटर्नशिप से प्रोग्राम शुरू किया गया था जिसकी प्रारंभ इंटर्नशिप की जरूरतों को बताते हुए किया गया था। उन्होंने इस कार्यक्रम में जुड़े सभी वक्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए समाप्ति की घोषणा की। ध्येय के अंतिम दिन पर वक्ता के रूप में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सत्यम पांडे ने जुडिशरी की परीक्षा की तैयारी की कड़ियों को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया।

इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आयोजन कर्ता अमन प्रकाश, गजेंद्र प्रकाश साहू और शुभा के कार्य नियोजन और डॉ अजय सिंह के संरक्षण के अंतर्गत हाईकोर्ट के अधिवक्ता, विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों ने ‘ध्येय’ के मंच द्वारा प्रतिभागियों के समक्ष विधि के विभिन्न क्षेत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने साप्ताहिक रिपोर्ट और एक असाइनमेंट भी बनाए। प्रतिभागियों की उत्सुकता और कौतूहलता ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के सफल समापन के साथ ही टीम ध्येय ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में सर्वप्रथम ऐसे सफल आयोजन और अप्रत्यक्ष रूप से विद्यार्थियों के लिए ऐसा विस्तृत मंच प्रदान करने में मील का पत्थर स्थापित कर लिया।
यह भी पढ़ें   थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा छेडछाड करने वाले व्यक्ति पर की गई त्वरित कार्यवाही
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आलोक कुमार, महाप्रबंधक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल आज इन जिलों को देंगे लगभग 685 करोड़ रूपए की लागत के 244 कार्यों की सौगत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending