Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: नशे के विरुद्ध निकाली गई साईकिल जागरूकता रैली, SP बोलेजे- आज जो फिट है, वही हिट है…

Published

on

बिलासपुर, विश्व साइकल दिवस के अवसर पर शनिवार को हरिहर ऑक्सीजोन समिति एवं बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान के तत्वाधान में जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नशे के खिलाफ जंग निजात अभियान  (नशीले पदार्थो को ना जिंदगी को हां) के थीम पर इस वर्ष का विश्व साइकिल दिवस रैली का भव्य आयोजन का शुभारंभ 36 मॉल के सामने से किया गया।

मुख्य अतिथि अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेई ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि देश में युवा नशे की गिरफ्त में बढ़ता जा रहा है यहां साजिश के तहत हमारे देश की युवाओं को गुमराह करने नशे की चीजों नशीले पदार्थों की लत लगाया जा रहा है। जो बेहद चिंतनीय विषय है निजात जागरूकता अभियान इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो और युवाओं को इस दिशा में भटकने न दें। आइए हम संकल्प ले हम शांत सरल छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ कभी नहीं बनने देंगे।

विशिष्ट अतिथि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे बेहद है कि आज हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान के साथ निजात के जन जागरूकता रैली में का आयोजन हो रहा है। साइकल समाज कि सभी वर्गों के लिए आसान और सस्ता साधन है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से साइकिल चलाना बेहद फायदेमंद है। मेरा मानना है साइकिल चलाना मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर कारगर माध्यम है। कोरोना काल के बाद से हमने देखा है बेहतर स्वास्थ्य ही सब कुछ है। जो फिट है, वही हिट है।

यह भी पढ़ें   5 लीटर से अधिक प्लेन देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपने उद्बोधन में राहुल शर्मा एडिशनल एसपी ने कहा कि जागरूक एवम होशियार नागरिक बने तो अपने नजदीकी थाने में तत्काल इसकी सूचना देवे। भुवन वर्मा संयोजक हरिहर ऑक्सीजोन ने बताया कि विगत 4 वर्ष से लगभग हजार पौधों का उद्यान बनाकर नियमित सेवा जतन कर पर्यावरण क्षेत्र वाह ग्लोबल वार्मिंग से बचाने में सराहनीय अनुकरणीय कार्य कर रही है। डॉक्टर शंकर यादव सह संयोजक ने कहा कि निजात नशे के खिलाफ इस अभियान को हम सब को जन-जन तक पहुंचाना है।

विश्व साइकिल दिवस के इस रैली के सफल आयोजन में डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा, अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर, पुलिस प्रशासन बिलासपुर ,सिटी मॉल 36, आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय, माउंट लिट्रा जी स्कूल, डॉ के के साव हॉस्पिटल एवं बीटीआरसी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सहित नगर के सभी खेल संघ का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   कोटा की 4 चोरियों का खुलासा, मामले में 02 आरोपी व 01 खरीददार गिरफ्तार

वही अतिथिगणों में एडीएन बाजपेई कुलपति अटल विश्वविद्यालय, संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , गौरव शुक्ला रजिस्टार सीवी रमन, डॉ एल सी मड़रिया, डॉ के के साव, डॉ संजना तिवारी, प्रवीण झा, डॉ शशिकांत साहू एवं राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशांत राय, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल ,सीएसपी पूजा कुमार, अमन झा प्रशिक्षु आईपीएस, गौरव सिंह डीएसपी प्रशिक्षु, राजेंद्र अग्रवाल सहित पर्यावरण प्रेमी, विभिन्न सामाजिक संगठन, खेल संघ के सदस्य साइकिल राइडर युवा एवं युवती व सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक भुवन वर्मा व सह सयोंजक डॉ शंकर यादव थे।

जन जागरूकता अभियान साइकिल रैली का रिवर व्यू चौपाटी सिम्स के पीछे में समापन सभा एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। जहाँ समापन अवसर पर खेल जगत से जुड़े हुए, प्रतिभावान खेल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। विदित हो कि हरिहर ऑक्सीजोन विगत 5 वर्ष से विश्व साइकिल दिवस पर अलग-अलग थीम पर जन जागरूकता रैली का आयोजन करती आ रही है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिक लड़की संबंधी अपराध में तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: RTI पदाधिकारी पर गोबर से किया हमला, BJP ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   5 लीटर से अधिक प्लेन देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending