Connect with us

छत्तीसगढ़

जशपुरनगर : कोसा से मिली स्वावलंबन की राह कोसा धागा निर्माण से मिला रोजगार

Published

on

जशपुरनगर। कोसे के महीन धागे जीवन को मजबूत आधार भी दे सकते हैं। टसर योजना और मलवरी योजना से जुड़कर कोसा उत्पादन हो रहा है। ग्रामीण कोसाकृमि पालन का काम कर रहे हैं। कोसा कृमि द्वारा बनाए गए ककून को बेचकर अच्छा आमदनी हो रही है। साथ ही कोसा धागा निकालकर बेचने से अतिरिक्त लाभ भी हो रहा है। सरकार की इस योजना से स्वावलंबन की न सिर्फ राह मजबूत हुई है, बल्कि उनके परिवार की जरूरत भी पूरी हो रही है। खान-पान, रहने से लेकर बच्चों की शिक्षा जैसी कई जरूरतें अब ये महिलाएं पूरी कर पा रही हैं।

उदाहरण जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के हितग्राही श्रीमती रोसलीमा कुजूर पति श्री अरविंद कुजूर ग्राम केरसई का है। वह बताती है कि उसकी शिक्षा 10 वीं तक हुई है एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में आती है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उसे पता चला की मेरे पड़ोसी गांव में ही रेशम विभाग का कोसा बीज केन्द्र सिंगीबहार में टसर धागाकरण का कार्य चल रहा है एवं विभाग द्वारा धागाकरण प्रशिक्षण प्रदाय किया जाता है मेरे द्वारा कोसा बीज केन्द्र सिंगीबहार के फील्ड आफिसर से सम्पर्क कर धागाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके द्वारा जानकारी दिया गया की धागाकरण कार्य से अच्छी आमदनी प्राप्त हो सकती है एवं मुझे धागाकरण कार्य का प्रशिक्षण में शामिल कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने धागाकरण कार्य प्रारंभ किया और आज मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार हो गया तथा मेरे दोनो बच्चों की पढ़ाई एवं परवरिश अच्छे से कर रही है।

यह भी पढ़ें   7 जुलाई को पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़

धागाकरण कार्य कर मेरे पति के लिये स्कुटी खरीद दी तथा किराना दुकान खोल दी है इस वजह से हमारी आमदनी दो गुनी हो गई है इसका श्रेय रेशम विभाग को है। आज समाज में एक अच्छी पहचान बन गई है मेरे द्वारा 42495 नग कोसाफल का उपयोग कर 38.935 कि०ग्रा० धागा उत्पादन की है जिसकी कीमत रूपये मिला। वह प्रति वर्ष इसी प्रकार का आमदनी अर्जित करती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Balrampur: संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: बारूदी सुरंग में विस्फोट कर वाहन को उड़ाया, एक की मृत्यु
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending