छत्तीसगढ़
बिलासपुर पूर्वी मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न
बिलासपुर| कल मंगलवार को बिलासपुर पूर्वी मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई ।इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जयश्री चौकसे ने कहा भाजपा की रीढ की हड्डी कहे जाने वाली महिला मोर्चा की पार्टी में अहम भूमिका रहती है उसकी पहुच घर के रसोई घर तक रहती है ।वह अपने घर की जिम्मेदारी जिस बखूबी से निभाया करती है उसी प्रकार पार्टी के लिए भी पूरी लगन से काम करती है ।संगठन में उनकी भूमिका अतुलनीय है ।

उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को जो बहुमत महिलाओं के बलबूते मिला ।आज वह उसी महिला शक्ति की अनदेखी कर रही है। इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा ।गंगाजल की कसम खाने वाले शराबबंदी की बात कही थी आज झूठी साबित हो रही है ।प्रदेश में महिलाओं के को साथ अनाचार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है ।महिलाओं में एक डर का माहौल पैदा हो गया है ।न जाने कब उनके साथ क्या हो जाए ।
बेटियों के पैदा होने से लेकर विवाह तक की सारी योजनाएं रमन सरकार प्रारंभ की और यह सरकार उन योजनाओं पर रोक लगा रही है| आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी भूपेश सरकार महिलाओं से किए वादे की तरफ देख भी नहीं रहे हैं। जयश्री चौकसे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की ताकत को कम आंक रही है । भूपेश सरकार की योजनाएं हमारी बहनों की प्रगति में लगातार बाधक है। उन्होंने प्रदेश की आधी आबादी की ताकत का एहसास दिलाने उपस्थित सभी बहनों को यहां से संकल्प लेकर जाने को कहा । साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प करवाया ।
मंडल के वरिष्ठ नेता उदय मजूमदार ने मंडल कार्यसमिति में बहनों से कहा कि विपक्ष में रहकर कार्य करना बड़ा दायित्व होता है। एक तरफ सरकार के कार्यों पर निगाह रखनी पड़ती है । दूसरी तरफ लगातार रचनात्मक कार्य करके अपनी साथी बहनों का उत्साह वर्धन भी करना होता है। क्योंकि राजनीति केवल विरोध का नाम नहीं बल्कि रचनात्मक विचारों से एक अच्छे भविष्य के निर्माण का भी कार्य है।
मंडल अध्यक्ष श्री निम्मा जिमनानी ने कहा महिला मोर्चा का जो कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे मिलजुल कर सबको करना है ।पार्टी के सभी सदस्यों का हमेशा सहयोग मिलता रहेगा ।महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।संचालन महामंत्री लोकेश्वरी राठौर ने किया और आभार मंडल प्रभारी प्रवीर सेनगुप्ता ने किया और कहा इसी तरह निरंतर महिला मोर्चा की बैठक होती रहे संवाद आपसी में जारी रहे।इस बैठक में मंडल की सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रही ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized9 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
