Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने मनाया स्थापना दिवस, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की

Published

on

बिलासपुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भैसमा ने 73 वाँ स्थापना दिवस मनाया और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा, जिसमे इकाई के अध्यक्ष नित्यानंद यादव एवं नगर मन्त्री कमलेश कंवर जी को बनाया गया।

पूर्व नगरमंत्री विकास शाण्डेय ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे विगत वर्षों के छात्रहित एवं राष्ट्रहित के किए गए कार्यो का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भैया ईश्वर श्रीवास ने विद्यार्थी परिषद् के ध्येय वाक्य “ज्ञान – शील – एकता परिषद् की विशेषता” को को विस्तार से कार्यकर्ताओं तक रखा एवं छात्राहित के साथ राष्ट्रहित के कार्यो के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अमल कर सत्य के राह पर चलने प्रेरणा पूरित बात कही।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस ने अपहरण के तीन अलग-अलग मामलो का किया पर्दाफास, लड़की का अपहरण कर मुंबई एवं आंध्रप्रदेश में रखे आरोपियों को धर दबोचा


निर्वाचन अधिकारी के रूप में व्यवसायी नवाज नूर ने नगर अध्यक्ष और नगर मंत्री की घोषणा की। नए नगरमन्त्री कमलेश कंवर ने सभी नवीन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने को कहा एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में राष्ट्रहित और छात्रहित विचारो को दर्शाते हुए पुनः शुभकामनाएँ प्रेषित की।

नवीन कार्यकारिणी के रूप मे ममता टन्डन जी सह नगरमंत्री, संदीप चौकसे जी सहनगरमंत्री, ममता यादव जी नगर छात्रा प्रमुख, राहुल बघेल जी महाविद्यालय प्रमुख, किशन जी बालक छात्रावास प्रमुख, दिगम्बर पटेल कार्यालय मंत्री, प्रकाश धीवर sfd प्रमुख, बद्रीनारायण कोष प्रमुख, सुष्मिता पटले कला मंच प्रमुख, अभिषेक जी SFS प्रमुख को नवीन दायित्व मिले कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष यादव ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ,किशन कंवर, रूपेंद्र , विकास कुमार, नीलेश जी,रवि पटेल,गुलशन मिंज, संदीप कुमार, हरीश कुमार, रामकुमारी, कविता, एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोयले की चोरी कर कोयले में मिलावट करने वाले गिरोह का सकरी पुलिस ने किया पर्दाफाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: जिला प्रशासन की टीम ने रूकवाया बाल विवाह, संयुक्त टीम ने लड़की को रखा सखी वन स्टाप सेन्टर में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 825.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending