छत्तीसगढ़
यूट्यूब पर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी के नाम पर लाखों की ठगी: अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के रेंज साइबर थाना द्वारा एक बड़ी ठगी का मामला उजागर किया गया है जिसमें आरोपी ने यूट्यूब विज्ञापन के माध्यम से मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश कुंती सिंह उर्फ सुरेश कुमार, निवासी दिल्ली, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। ठगी के इस मामले में रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में होल्ड कराया गया है।
घटना का विवरण इस प्रकार है: प्रार्थी राजन असपिलिया ने अक्टूबर 2023 में वर्क फ्रॉम होम की खोज करते हुए यूट्यूब पर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के संबंध में एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में बीस हजार रुपये की नौकरी मुफ्त में बताई गई थी। प्रार्थी ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जहां उसे शिव साहू, जो कि फ्रेन्चायसी हेड थे, से बात की गई। शिव साहू ने उसे सीईओ सुरेश कुंती सिंह से बात करने को कहा। सुरेश कुंती सिंह ने दिल्ली में हेड ऑफिस होने का दावा किया और प्रार्थी को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी खोलने का मैनेजमेंट कार्य सौंपने की बात कही।
प्रार्थी ने रायपुर सेंटर खोलने के लिए 6,00,000 रुपये भुगतान किया और बाद में उन्हें पूरे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के रिजनल ऑफिस खोलने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद, प्रार्थी ने फ्रेन्चायसी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तिथियों पर कुल 14,30,000 रुपये जमा किए। प्रार्थी को ई-स्टाम्प में एग्रीमेंट भी दिया गया।
हालांकि, जब प्रार्थी ने 01/11/2023 को ऑरेंज हाईट्स मोवा में सेंटर खोला, तो आरोपियों ने एक भी एडमिशन नहीं करवाया और न ही अन्य जिलों में सब सेंटर खोले। प्रार्थी को केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
इस धोखाधड़ी के खिलाफ रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 2/24 धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इसके परिणामस्वरूप आरोपी सुरेश कुंती सिंह को 14/07/2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी शिव साहू, निवासी दिल्ली, को 08/09/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शिव नारायण साहू, पिता स्व. मुनेश्वर साहू, उम्र 44 वर्ष, का पता B 242 न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली है।
इसके अतिरिक्त, रेंज साइबर थाना के अपराध क्रमांक 14/24 में IT इंजीनियर के साथ हुई 88 लाख रुपये की ठगी के मामले में अब तक 57 लाख रुपये की राशि बैंक खाते में होल्ड कराई गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
