Connect with us

छत्तीसगढ़

कवर्धा : कबीरधाम जिले के तीन मवेशियों में पाई गई लम्पी वायरस

Published

on

सांकेतिक फोटो

कवर्धा। सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के तीन जानवरों के सैम्पल में संक्रामक रोग लम्पी वायरस की रिपोर्ट पाजेटिव आई है, जबकि 14 जानवरों के सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में सहपुर लोहारा सहित सभी विकासखण्डों में स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर ने निर्देश पर पशुधन विकास विभाग द्वारा मवेशियांं में होने वाली संक्रामक बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज समय सीमा की बैठक में लम्पी वायरस सहित समसमायिक खेती-किसानी की तैयारी, खाद-बीज का भण्डारण, वितरण, किसान ऋण, पौधा रोपण एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें   तीजा-पोरा तिहार मनाते जमकर थिरके भूपेश बघेल, सीएम हाउस में दिखा छत्तीसगढ़ी लोक रंग

बैठक में उपसंचालक पशुधन विकास डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि जिले के सहसपुर लोहारा के तीन जानवरों के सैम्पल रिपोर्ट में लम्पी वारयस की रिपार्ट पाजेटिव आई है। विभाग द्वारा भारत कृषि अनुसंधान परिषद भोपाल में कुल 17 जानवरों के सेम्पल लम्पी वायरस की जांच के लिए भेजा गया था। 14 सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले एक माह से जिले में मवेशियों में फैल रही संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए मिशन मोड पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था,इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों की रिपोर्ट पाजेटिव आई है, खासकर उनगांवों के सभी जानवरों को स्वास्थ्य परीक्षण और शतप्रतिशत जानवरों का टीकारण करने के निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया है कि अब तक 1 लाख 67 हजार 863 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   दो फर्जी टिकट चेकर हुए गिरफ्तार

टीकाकरण का काम चल रहा है।कलेक्टर ने लम्पी वायरस के प्रभावी रोकथाम के लिए जिले के सभी प्रवेश मुख्यमार्गों में सतत जाचं करने के निर्देश दिए है। बैठक में पशुधन विकास उपसंचालक ने वन विभाग से समन्वय की बात कही है, इससे रोकथाम करने में आसानी होगी। कलेक्टर ने वनविभाग को पशुधन विकास विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सरकंडा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर को एक ही दिन में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मोबाईल लूट एवं वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने कार को इस बुरी तरह से कुचला कि लाशों को निकालना हुआ मुश्किल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending